Breaking News

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पास है इतनी सम्पत्ति, 3 करोड़ रुपये से अधिक…

हाल ही में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल हुआ है। अब एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें यह बताया गया है कि देश के अलग-अलग मुख्यमंत्रियों के पास कितनी संपत्ति है।

इसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का भी नाम है। इसमें बताया गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सम्पत्ति 3 करोड़ रुपये से अधिक है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 51 साल के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति 3,44,42,870 रुपया है। उनकी आय 2,81,375 रुपया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह की कोई देनदारी यानि कर्ज नहीं है। इससे पहले साल 2020 में चुनाव के वक्त अरविंद केजरीवाल ने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उस वक्त उन्होनें बताया था कि उनके पास कुल 3.4 करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह संपत्ति साल 2015 से करीब 1.3 करोड़ रुपये ज्यादा थी। जाहिर है उस वक्त 5 सालों में केजरीवाल की कुल आय में 1 करोड़ 30 लाख रुपये का इजाफा हुआ था।

वे वर्तमान 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण करने के बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं। इनमें 28 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों-दिल्ली एवं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हैं। इसमें जिन 30 मुख्यमंत्रियों के चुनावी हलफनामे का विश्लेषण किया गया, उनमें 29 (97 प्रतिशत) करोड़पति हैं और इनकी औसत सम्पत्ति 33.96 करोड़ रुपये है।

इनमें से 13 ने हलफनामे में गंभीर आपराधिक मामले होने की सूचना दी है। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण आदि शामिल है। इन मुख्यमंत्रियों में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की सम्पत्ति 510 करोड़ रुपये, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की 163 करोड़ रुपये और ओडिश के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की 63 करोड़ रुपये की सम्पत्ति है।

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) के चुनावी हलफनामे के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है कि देश में 29 वर्तमान मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी की सम्पत्ति सबसे अधिक 510 करोड़ रुपये है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की संपत्ति सबसे कम 15 लाख रुपये है जबकि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

 

About News Room lko

Check Also

प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में सरकार का एसआईटी बनाने का फैसला, सिद्धारमैया ने दी जानकारी

बंगलूरू:  कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ‘कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो मामले में ...