Breaking News

दिल्ली की पिंकी सिंघल को मिला “प्राइड वूमेन ऑफ इंडिया अवार्ड 2023”

पिंकी सिंघल

दिल्ली नगर निगम से बेस्ट टीचर निगम पुरस्कार एवं दिल्ली शिक्षा मंत्री से स्टेट लेवल बेस्ट टीचर अवॉर्ड 2022 प्राप्त करने के बाद पिंकी सिंघल (pinki singhal) जो शालीमार बाग दिल्ली के एसी ब्लॉक में स्थित प्राथमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं, को आईटीओ, नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू नेशनल यूथ सेंटर में अंतरराष्ट्रीय संस्था आगमन की ओर से प्राइड वुमन ऑफ इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया।

महिला दिवस के अवसर पर दो नारियों ने मनवाया अपना लोहा

पिंकी सिंघल

यह सम्मान उन्हें 12 मार्च 2023 को बड़े स्तर पर आयोजित महिला सम्मान समारोह के तहत दिया गया। ऑल इंडिया रेडियो के पूर्व उप महानिदेशक सह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त अंतरराष्ट्रीय कवि लक्ष्मीशंकर बाजपेई, अंतरराष्ट्रीय कवयित्री ममता किरण एवं आगमन संस्था के संस्थापक पवन जैन के कर कमलों द्वारा अध्यापिका द्वारा साहित्य जगत में किए गए कार्यों के आधार पर यह सम्मान दिया गया।

युवाओं को व्यंग और अश्लील कविताओं की अपेक्षा साहित्यिक और मूल्य परक रचनाएं लिखनी चाहिए- डॉ पान सिंह

पिंकी सिंघल

यह सम्मान पाकर अध्यापिका पिंकी सिंघल ने भविष्य में साहित्य के क्षेत्र में और भी अधिक बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लेते हुए आगमन संस्था के संस्थापक पवन जैन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

भारत की ‘स्पीड’ और ‘स्केल’ को बढ़ा रही है नारी शक्ति- प्रो द्विवेदी

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...