Breaking News

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

• फरियादियों के पास खुद चलकर गये उप मुख्यमंत्री

• जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाए निदान

• गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ करें शिकायतों का निस्तारण

• तीन दर्जन से अधिक जिलों के कई सैकड़ा लोगों ने रखी अपनी समस्यायें

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने-7 कालीदास मार्ग स्थित आवास (कैम्प कार्यालय) पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण सन्तोषजनक फीड बैक के साथ शिकायतों का निस्तारण करें।

सावन में काशी विश्वनाथ में खास व्यवस्था, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

जनता दर्शन में 3 दर्जन से अधिक जिलों के लोगों ने रखीं अपनी अपनी समस्यायें

उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, स्कूल निर्माण, भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने, सड़क बनवाने, बिजली, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम

जनता दर्शन मे मैनपुरी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, अमेठी, जालौन, लखीमपुर, महोबा, कासगंज, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, फर्रुखाबाद, हरदोई, जौनपुर, सीतापुर, बदायूं, बहराइच, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हाथरस, भदोही, गाजीपुर, बहराइच, बदायूं, बुलंदशहर, आजमगढ़, आगरा, मिर्जापुर, चंदौली, पीलीभीत, बलिया, बहराइच, सुल्तानपुर सहित लगभग 3 दर्जन से अधिक ज़िलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत ललितपुर, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर सहित अन्य कई जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद व ,अन्य सम्बंधित उच्चाधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता भी की।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...