Breaking News

तीन महिलाएं और 10 पुरुष गिरफ्तार, बरेली के पॉश इलाके में रातभर चली कार्रवाई

बरेली:  बरेली के पॉश इलाके डीडीपुरम में कैफे की आड़ में न केवल हुक्का बार चल रहे थे, बल्कि युवाओं को शराब भी परोसी जा रही थी। बृहस्पतिवार रात आठ बजे से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने यहां छापा मारी शुरू की, जो शुक्रवार तड़के पांच बजे तक चलती रही। इस दौरान हुक्का बारों से तीन महिलाओं व 10 पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। नौ हुक्का, 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 मोबाइल बरामद किए गए। आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने 12 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार सील कर दिए हैं।

आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी का कहना है कि उनको बृहस्पतिवार रात सूचना मिली कि प्रेम नगर थाने के डीडीपुरम में कैफे की आड़ में हुक्का बार चल रहे हैं। अधिकारियों को सूचना दी और वह आबकारी टीम के साथ डेलापीर पुलिस चौकी पहुंचे। वहां से पुलिस फोर्स को साथ लिया।

पहले वी-लव कैफे पर छापा मारा गया। यहां दो बोतल अंग्रेजी शराब, दो हुक्का बरामद कर मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना को हिरासत में लिया गया। डेटली कैफे पर छापा मारा गया, यहां दो हुक्का और तीन बोलत शराब मिली। यहां से आरती तिवारी, रुचि पासवान, आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, आदित्य शर्मा व अमरजीत को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने कई अन्य कैफों पर भी छापा मारा गया। कार्रवाई होता देखकर आसपास के कैफे संचालक कैफे बंद करके भाग गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी आ गई। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार को सील कराया है।

बेटे को भी गलत काम में लगाया
हुक्का बार और अवैध रूप से शराब परोसने के आरोप में गिरफ्तार आरती तिवारी काफी रौब से रहती थी। अक्सर गले में भाजपा का पट्टा डालकर चलने वाली आरती तिवारी भाजपा के कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़ का हिस्सा लेती थी। उसने अपने बेटे को भी गलत काम में लगा रखा है। वहीं, मनी सक्सेना काफी विवादित और चर्चित महिला है। वह कई लोगों को फंसा चुकी है।

About News Desk (P)

Check Also

रालोद में शामिल हुए विद्याकांत शर्मा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के पूर्व विधायक शिवकरण सिंह (Shivkaran Singh) की गरिमामयी ...