Breaking News

विशाल भंडारे में दिखा भक्तिभाव

लालगंज /रायबरेली। भक्तिभाव से ओत प्रोत यह चतुर्थ विशाल भण्डारा ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल लालगंज शाखा के तत्वाधान में आयोजित किया गया।

भक्तिभाव भण्डारा

यह भक्तिभाव भण्डारा बाबा हरीशंकर सतीश त्रिवेदी गुरूजी,दुर्गेश सिंह व राजकुमार प्रजापति की अगुवाई मे सम्पन्न हुआ है।इस अवसर पर प्रसिद्ध आल्हा गायक राजकुमार यादव व काजल सिंह का आल्हा गायन भी आयोजित किया गया।राजकुमार यादव ने लाखन का गौना व काजल सिंह ने माडौ की लडाई गाकर लोगो को भाव विभोर कर दिया।

आल्हा गायन मे वादक मोहर अली,भाईदीन,गया प्रसाद,असरफ अली का भी सराहनीय योगदान रहा।भंडारे मे हजारो लोगो ने पूडी सब्जी,छोला चावल,बूंदी खीर का आनंद उठाया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे सतीश गुरूजी ने बताया कि बाबा अमरनाथ जी के दर्सनोपरांत प्रत्येक वर्ष सेवादारो के द्वारा विसाल भंडारे का आयोजन किया जाता है।इस मौके पर कैलाश बाजपेयी,चन्द्रप्रकाश पाण्डे,आशीष बाजपेयी,राधेश्याम गुप्ता,नन्द किसोर,धर्मेन्द्र,महेन्द्र का भी सराहनीय योगदान रहा।

ये भी पढ़ें :-अखिलेश ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया

 

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...