Breaking News

जरूरतमंदों को वस्त्र विरतण

लखनऊ। गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति उपखंड विश्वास खंड 3 के सदस्यों द्वारा आज शैलानी माता मंदिर प्रांगण में गरीब तथा जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ल,सचिव सी जी नायर,आलोक मिश्र, संगठन सचिव जेएन मिश्र, उपखंड समिति विश्वास खंड 3 के अध्यक्ष जीसी शर्मा उपाध्यक्ष एनके शर्मा, महिला प्रभारी नंदिनी मिश्रा, अमन यादव, सुमित मिश्रा, ऋषभ कश्यप तथा अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम में कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए सभी जरूरत मंदो को कपड़े वितरित किये गए। यह जानकारी सचिव अमित शर्मा ने दी।

About Samar Saleel

Check Also

न‌ए आपराधिक कानूनों पर आयोजित हुई कार्यशाला

लखनऊ विश्विद्यालय के विधि संकाय की प्रतिष्ठित संस्था प्रो बोनो क्लब के द्वारा आज एक ...