Breaking News

 गुरू ग्रन्थ साहिब के 421वे प्रकाश पर्व पर सजा दीवान

लखनऊ। सिख सेवक जत्थे एवं श्री गुरु सिंह सभा की ओर से को ऐतिहासिक गुरूद्वारा गुरु नानक देव जी नाका हिण्डोला लखनऊ में साहिब श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का 421वाँ प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि इस अवसर पर आज 15 सितम्बर प्रातः का दीवान श्री सुखमनी साहिब के पाठ से आरम्भ हुआ जिसमें रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने आसा दी वार का अमृतमयी कीर्तन गायन किया। उसके उपरान्त गत वर्ष समूह संगत द्वारा श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के प्रकाश पर्व को समर्पित रखे गये सहज पाठों (धीमी गति से किये गये) की समाप्ति एवं अगले वर्ष के लिए सहज पाठों की आरम्भता हुई। सहज पाठ रखने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को सिख सेवक जत्थे की ओर से पुरुस्कार दिये गये।

 गुरू ग्रन्थ साहिब के 421वे प्रकाश पर्व पर सजा दीवान

स्टेज सेक्रेटरी सतपाल सिंह मीत ने बताया कि सायं का दीवान 6.30 बजे श्री रहिरास साहिब जी के पाठ से आरम्भ हुआ जो रात्रि 10.00 बजे तक चला जिसमें रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी ने शबद कीर्तन गायन एवं नाम सिमरन करवाया। विशेष रुप से पधारे रागी जत्था भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी श्री बंगला साहिब दिल्ली वालों ने अपनी मधुर बाणी में ‘‘सभ सिक्खन को हुकम है, गुरू मानिओ ग्रन्थ’’ शबद कीर्तन गायन कर समूह संगत को निहाल किया। प्रचारक ज्ञानी सुखदेव सिंह ने श्री गुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज बाणी का व्याख्यान किया। सिमरन साधना परिवार एवं केकेएनएस गुरमति संगीत अकादमी के बच्चों ने भी इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन किया। कार्यक्रम का संचालन सतपाल सिेह मीत ने किया।

लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह बग्गा एवं सिख सेवक जत्थे के अध्यक्ष सरदार राजवन्त सिंह बग्गा ने प्रकाश पर्व के अवसर पर आमंत्रित रागी जत्थों, प्रचारकों एवं समूह साध संगत का आभार प्रकट किया। दीवान की समाप्ति के उपरान्त महामंत्री हरमिंदर सिंह टीटू, कुलवंत सिंह और कुलदीप सिंह सलूजा की देखरेख में दशमेश सेवा सोसाइटी के सदस्यों ने गुरू का लंगर समूह संगत में वितरित किया गया।

 गुरू ग्रन्थ साहिब के 421वे प्रकाश पर्व पर सजा दीवान

सतपाल सिंह मीत ने बताया कि 16 सितम्बर को प्रातः 5.00 बजे से शबद चौकी के कार्यक्रम से दीवान आरम्भ होगा जो दोपहर 3.15 तक चलेगा जिसमें रागी जत्था भाई अमनदीप सिंह हजूरी रागी बंगला साहिब दिल्ली वालों ने अपनी मधुर बाणी में शबद कीर्तन गायन करेंगे। ज्ञानी सुखदेव सिंह श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के प्रकाश पर्व पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब की बाणी का व्याख्यान करेंगे। रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह, माता गुजरी सत्संग सभा की सदस्याएं सिमरन, केके एनएस गुरमति संगीत एवं साधना परिवार के बच्चे इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन करेंगे। रागी जत्था भाई गगनदीप सिंह जी लखनऊ वालों ने शबद कीर्तन गायन किया। समाप्ति के उपरान्त गुरू का लंगर समूह संगत में वितरित किया जायेगा।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

संग्राम सिंह ने दिखाई राम लला की खूबसूरत झलक

मुंबई। खेल जगत के उत्कृष्ठ खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी और कॉमन कुश्ती गोल्ड मेडलिस्ट संग्राम सिंह ...