Breaking News

जन्मभूमि पूजन पर डॉक्यूमेंट्री

श्रीराम लला विराजमान मंदिर निर्माण का भूमि पूजन ऐतिहासिक अवसर था। भारत ही नहीं विश्व के करोड़ों लोगों की इसमें आस्था रही है। पांच शताब्दी का यह सपना साकार हो रहा था। लेकिन कोरोना संकट के कारण मात्र ढाई सौ लोग ही इस ऐतिहासिक भव्य समारोह में सहभागी हुए थे। जबकि अन्य सैकड़ों करोड़ लोग भावनात्मक रूप में इस अवसर से जुड़े थे। इसी को संजो कर रखने के लिए श्री राम जन्मभूमि पूजन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया गया।

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया उच्च तकनीकी सूचना संवाद केंद्र में विद्या भारती के अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री यतींद्र शर्मा ने इसका लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विद्या भारती शैक्षिक, सांस्कृतिक, सामाजिक संगठन है। हम दर्शन में विश्वास करते हैं प्रदर्शन में नहीं। वर्तमान युग आईटी का है।

हम प्रचार प्रसार के माध्यम से श्री राम के चरित्र का प्रसार पूरे विश्व समुदाय में कर सकते हैं। विद्या भारती हिंदुत्व के दर्शन को लेकर चलती है। राम हिंदुत्व के प्रतीक पुरुष हैं। अब परिवर्तन का समय है। अयोध्या विश्वव्यापी हिंदू समाज का केंद्र बने इसके लिए राम के चरित्र का प्रचार प्रसार संपूर्ण विश्व में आवश्यक है।

विद्या भारती का प्रचार विभाग इस कार्य को पूरे लगन के साथ कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक संजय जी ने कहा कि राम के चरित्र और मर्यादा को पाठ्यक्रम से जोड़ना चाहिए। इसी तरह की डॉक्यूमेंट्री फिल्में, पत्र पत्रिकाओं में उनके चरित्र के बारे में आलेख छपने से समाज को राम के चरित्र की तरह जीने की प्रेरणा मिलेगी। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि इस डॉक्यूमेंट्री को देखने के बाद आज मेरी पुरानी स्मृति फिर से ताजा हो गई। एक सपना साकार हुआ।

विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्रा द्वारा इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण किया गया। फिल्म के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि समाज को राम के चरित्र की के बारे में जानना बहुत ही आवश्यक है। नई पीढ़ी को ऐसी प्रेरणादाई फिल्मों के माध्यम से ही मर्यादा पुरूषोत्तम राम के बारे में पता चलेगा। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश जी के द्वारा किया गया।

डॉ.दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...