Breaking News

बुजुर्ग समाज की जीडीपी हैं- डॉ रमाकांत क्षितिज

हारीपुर। पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा अमेठी में बड़े बुजुर्गो का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के आयोजक डॉ रमाकांत क्षितिज ने बताया की इस सम्मान समारोह में सैकड़ो बुजुर्गो की आरती उतारी गई।

राजदरी-देवदरी की खूबसूरत वादियां बनेंगी ईको और एडवेंचर्स टूरिज्म का बड़ा केंद्र

उन्हें कुर्ता पैजामा उपहार देने के साथ शॉल से सम्मानित कर,स्वादिष्ट भोजन भी कराया गया। इस अवसर पर बोलते हुये डॉ रमाकांत क्षितिज ने कहा की आज समाज में चाहे ग्रामीण हो या शहरी हर जगह बुजुर्गो की हालात ठीक नहीं है।

बुजुर्ग समाज की जीडीपी हैं- डॉ रमाकांत क्षितिज

आधुनिक शिक्षा में नैतिक शिक्षा के आभाव व अन्य कारणों से बुजुर्गो का जीवन कष्टमय हो गया। बुजुर्ग हमारी थाती है। बुजुर्ग समाज की जीडीपी है। जैसे जीडीपी से किसी देश की अर्थव्यवस्था का पता चलता है।

आयुष्मान भारत योजना में एसएसपीजी चिकित्सालय का अहम योगदान

ठीक उसी तरह किसी समाज के हलात क्या हैं, उस समाज के बुजुर्गो की दशा से उस समाज का पता चलता है। इस तरह के आयोजनों से युवाओं औऱ बच्चों में बुजुर्गो के प्रति अनुकूल प्रभाव पड़ेगा।

बुजुर्ग समाज की जीडीपी हैं- डॉ रमाकांत क्षितिज

इस समारोह में भूतपूर्व सैनिकों, शिक्षकों, अन्य सेवा निवृत नागरिकों के साथ साथ वरिष्ठ ग्रामीणों का सम्मान किया गया। जिसमें डॉ अमरनाथ तिवारी, भगवान तिवारी, कैप्टन राधेश्याम तिवारी, इद्रकांत मिश्र, गोविंद सिंह, अल्लू यादव, कुबेर यादव,राधे कोरी, मुंशी रज़ा आदि प्रमुख रहे। इस आयोजन कों सफल बनाने में श्रीकांत तिवारी, शशिकांत तिवारी, रवि सिंह के साथ गांव के अनेक किसानो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बुजुर्ग समाज की जीडीपी हैं- डॉ रमाकांत क्षितिज

उल्लेखनीय है, डॉ रमाकांत क्षितिज मुलरूप से अमेठी के हैं।जो की मुंबई में रहते है। बुजुर्गो के प्रति सम्मान के लिए यह मुंबई अमेठी में मिलाकर 24 वां बुजुर्ग सम्मान समारोह था.2005 से वे यह सम्मान समारोह आयोजित कर रहे हैं।

इस सम्मान समारोह की चर्चा से बुजुर्गो के प्रति क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। बुजुर्गो में भी इस सम्मान समारोह के प्रति काफ़ी उत्साह देखा गया।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...