Breaking News

सपा की नीतियों के चलते शिक्षकों ने थामा पार्टी का दामन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मान सिंह यादव के समक्ष उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा ने समाजवादी शिक्षक सभा में विलय किया।

उत्तर प्रदेश बेसिक एवं वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक प्रबंधक मोर्चा के पदाधिकारियों सहित दर्जनों शिक्षण संस्थाओं के प्रबंधक समाजवादी पार्टी में शामिल हुये। प्रमुख रूप से नरेन्द्र सिंह यादव प्रदेश संयोजक, महेश कुमार सिंह महामंत्री, शिवाकान्त संगठन मंत्री, प्रदीप सिंह सह संयोजक, मोहित यादव, डाॅ. अभिषेक दुबे, लल्लन सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार, अमर त्रिपाठी, प्रमोद पाण्डेय, डाॅ. अभिषेक मिश्रा, डाॅ. रजनीश यादव, शिवेन्द्र सिंह, योगेश वर्मा एडवोकेट सहित अन्य लोगों ने सपा की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुये सदस्य जिला पंचायत प्रयागराज सुमन पुत्री पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कौल आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये।

  दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

Lucknow University: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के कार्यक्रमों का शुभारंभ

Lucknow। लखनऊ विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन (Faculty of Yoga and Alternative ...