Breaking News

कोरोना काल में समूचा विश्व पीएम मोदी की ओर संकटमोचन के रूप में निहार रहा: रामनरेश भारती

लखनऊ। प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार अभियान के प्रदेश प्रवक्ता के.के. सिंह ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर मोदी का जन्मदिवस 17 सितम्बर से 30 सितम्बर तक पखवारा के तौर पर मनाया गया मनाया। जिसका समापन 01 अक्टूबर को सिटी मांटेसरी स्कूल, विशालखंड, गोमती नगर, लखनऊ किया जायेगा।

प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रभाग रामनरेश भारती ने कहा कि पूरे प्रदेश भर में अभियान से जुड़े लाखों कार्यकर्ताओं ने माननीय प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पखवारा समारोह के अंतर्गत अभियान के महिला, युवा, अल्पसंख्यक, योग व खेलकूद आदि प्रभागों ने जिलों में ग़रीब, असहाय, महिलाओं, बच्चों, वृद्धों को भोजन, फल, दूध, क़पड़ा वितरण तथा दिव्याँग जनों को ट्राई साईकिल व ज़रूरी उपकरण वितरित किया। इसके साथ ही कई स्थानों पर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किये गए।

प्रदेश भर में मोदी जी के जन्मदिवस पर जगह-जगह मंदिरों में पूजा अर्चना करके, केक काटकर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर हर्ष एवं उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया गया। प्रदेश के अयोध्या, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष ने स्वयं उपस्थित होकर जन्मदिवस पखवारा समारोह में वृक्षारोपण और ग़रीब असहायों में कपड़ा, कंबल वितरण, अस्पतालों में फल व दूध का वितरण किया। साथ ही लोगों ने भारत माँ की निरंतर सेवा करने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी के लिये दीर्घ आयु एवं स्वस्थ मंगलमय जीवन की कामना की।

मोदी जी की तरफ पूरा देश ही नहीं वरन पूरा विश्व कोरोना संकट की घड़ी में संकटमोचन के रूप में निहार रहा है। देश पर संकटकाल में पूरा देश और प्रधानसेवक मोदी एक दूसरे के पूरक हैं, दोनों ही कंधे से कंधा मिलाकर चुनौती का सामना कर रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान के.के. सिंह कृष्ण, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रभाग रमा श्रीवास्तव, अब्दुल कलाम अंसारी, दुर्गेश वाजपेयी, रामू स्वामी, आदि लोग उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...