Breaking News

पूर्वी यूपी : जियो ने अक्टूबर 2019 में जोड़े पांच लाख से ज़्यादा उपभोक्ता

लखनऊ। ट्राई की अक्टूबर 2019 की नयी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में जियो ने अक्टूबर माह (2019) में सबसे ज़्यादा उपभोक्ता जोड़े हैं।

विस्तृत नेटवर्क और किफायती प्लान्स की वजह से जियो ने अक्टूबर 2019 में 500263 ग्राहक जोड़े हैं। इसके ठीक विपरीत टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी -वोडा-आईडिया ने इसी अवधि में काफी अधिक ग्राहक खोये हैं।

जहां वोडा-आईडिया ने 84324 उपभोक्ता खोये, वहीं दूसरी बड़ी कंपनी एयरटेल ने सिर्फ 81615 जोड़े हैं। सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने भी इसी अवधि में 21224 उपभोक्ता जोड़ें हैं।

ट्राई की इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में भी जियो ने अक्टूबर 2019 में सबसे ज़्यादा उपभोक्ता लगभग 91 लाख जोड़े हैं। इसी अवधी में वोडा-आईडिया ने 1.89 लाख और एयरटेल ने 81974 उपभोक्ता पूरे देश में जोड़े हैं।

About Samar Saleel

Check Also

चार दिन की गिरावट के बाद बाजार ने की वापसी; सेंसेक्स 599 अंक चढ़ा, निफ्टी 22100 के पार

घरेलू शेयर बाजार में चार दिनों की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी हरियाली ...