Breaking News

एक्टिंग से भर गया सोनम कपूर का मन, अब करना चाहती हैं ये काम

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर, दुलकर सलमान, अंगद बेदी और संजय कपूर अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘द जोया फैक्टर’ की टीम आज फिल्म के प्रमोशन के लिए न्यूज़24 के स्टूडियो पहुंची।

इस दौरान सोनम कपूर और दुलकर सलमान ने पंडित सुरेश शर्मा से बात की। इंटरव्यू के दौरान सोनम कपूर ने बताया कि उन्हें डायरेक्टर बनना है, तो पंडित सुरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें 2023 में डायरेक्शन में अपने हाथ आजमाने चाहिए क्योंकि साल 2023 उनके लिए शुभ है। सोनम कपूर ने आगे बताया कि उनके पति आनंद आहूजा उनके लिए काफी लकी हैं। वो जो भी काम करती हैं तो उनके पति उनको स्पॉट करते हैं, साथ ही सलाह भी देते हैं।

सोनम ने अपने पापा अनिल कपूर की भी जमकर काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत लकी हूँ कि मेरा जन्म अनिल कपूर के घर में हुआ क्योंकि काफी कुछ मुझे बड़ी आसानी से मिल गया। जो सबको मिलना मुश्किल है। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनम कपूर काफी खूबसूरत लग रही थी। उनपर ट्रेडिशनल लुक काफी जच रहा था। साथ ही दुलकर सलमान भी काफी स्मार्ट लग रहें थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो जोया फैक्टर फिल्म उपन्यासकार अनुजा चौहान की किताब पर आधारित है और दोनों का शीर्षक भी एक ही है। ‘द जोया फैक्टर’ एक राजपूत लड़की की कहानी है, जिसका नाम जोया सोलंकी है। जाहिर है फिल्म में सोनम, जोया के किरदार को निभा रहीं हैं। फिल्म में उन्हें क्रिकेट की देवी के तौर पर दिखाया गया है। टीम इंडिया के लिए वो बहुत लकी होती हैं। उनका किरदार फिल्म खूबसूरत की सोनम की याद दिलाता है। फिल्म ‘द जोया फैक्टर’ 20 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...