बिधूना/औरैया। डॉ. आईपी सिंह उधान विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र बिधूना द्वारा रामपुर बामपुर के किसान महेश शाक्य के खेतो का निरीक्षण किया गया। महेश शाक्य अपने खेतो मे सब्जियों की खेती करते है और सभी सब्जियां मल्चिग पर करते है, जिससे सब्जी को मिट्टी व खरपतवार छू नही सकता है।
अपने पिता जी के निधन के बाद महेश शाक्य ने खेतो में सब्जी उगाने का काम शुरू किया। आज वो कच्चे मकान से पक्के मकान, ट्रैक्टर व अन्य संसाधनों के बलबूते उनकी गिनती क्षेत्र के सम्पन्न किसानों में की जाती है। महेश शाक्य ने इसी खेती-किसानी की बदौलत अपनी दो बहनो का विवाह किया और तीन संतानों को उच्य शिक्षा दिलवा रहे हैं।
महेश शाक्य का कहना है कि मेहनत और सही तरीके से यदि खेती की जाये तो सरकारी नौकारी वालों को पीछे किया जा सकता है। डॉ. आईपी सिंह ने महेश शाक्य की मल्चिग पर शिमला मिर्च, टमाटर, तरबूज, बंदगोभी एयर मिर्च देखकर बहुत खुश हुए और उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महेश शाक्य द्वारा उगाई जा रही फसल पूरी तरह से शुद्ध और कैमिकल रहित है।
इस मौके पर मौजूद डा. संजीव शाक्य,डा. मनीष त्रिपाठी, डा. पदम सिंह, डा. केवी शाक्य, डा. एसपी सिंह चौहान, सांसद गीता शाक्य सासंद, मंजू सिंह सेगर, विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, चेयरमैन ललित बाथम ने जमकर सराहना की। उन्होंने कहा किसानो की वजह से आज पूरा ही देश खुशहाल और संपन्न है।
रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर