Breaking News

मृतक परिवारों को पहुंचाई आर्थिक सहायता राशि 

औरैया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ द्वारा आज जिले के मृतक शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के आवास पर जाकर संगठन द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि मृतक कर्मचारियों के परिजनों को प्राप्त कराई गई। सबसे पहले राधारमण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फफूंद के मृतक हरिओम की पत्नी को सहायता राशि प्राप्त करवाई तथा शिव इंटर कॉलेज हैदरपुर में कार्यरत रहे। अजीत प्रताप सिंह की पत्नी को सहायता राशि प्राप्त कराई गई।

इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री गौरव शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भदोरिया, जिला महामंत्री पंकज भदौरिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल दुबे, जिला कोषाध्यक्ष राम मोहन सविता, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पांडे, संगठन मंत्री रामेंद्र सिंह, उपमंत्री सिराज अहमद, उप मंत्री श्यामसुंदर, संदीप गुप्ता आदि लोग शामिल हुए समस्त जानकारी जिला अध्यक्ष अखिलेश कुमार दीक्षित ने दी।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर 

About Samar Saleel

Check Also

सत्संग में आगरा की 16 महिलाओं की भी गई जान, करीब पांच हजार लोग गए थे प्रवचन सुनने

यूपी के हाथरस के सिकंदराराऊस्थित गांव फुलरई मुगलगढ़ी में मंगलवार को साकार हरि के सत्संग ...