Breaking News

फिल्मफेयर अवॉर्ड में देखने को मिला रणवीर सिंह का अलग अंदाज, लोग बोले:’इंडियन लेडी गागा’

अगर हम बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में आज के सबसे शानदार अभिनेता की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम रणवीर सिंह का आता है। रणवीर सिंह ने अपनी पिछली कई फिल्मों में शानदार अभिनय से हर किसी को प्रभावित किया है। सिर्फ इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने अपने अभिनय से कई अभिनेताओं को पीछे छोड़ दिया है। लोग उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। इसके अलावा रणवीर सिंह अपने अतरंगी स्टाइल के लिए भी जाने जाते है। रणवीर सिंह जिस भी इवेंट में शिरकत करते हैं तो उनकी चर्चा होना आम बात है। अब बीते दिन फिल्मफेयर अवॉर्ड में रणवीर सिंह का एक अलग अंदाज देखने को मिला। रणवीर को बीते दिन गुवा​हाटी में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड के बाद एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। इस दौरान अभिनेता ओरेंज कलर और ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिए थे।


अभिनेता का ये लुक सामने आते ही चर्चा में बन गया। अभिनेता ये अंदाज पहले से काफी ज्यादा डिफरेंट था। जिसको देखकर हर कोई हैरान हो गया। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही है।

कई लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने अभिनेता का मजाक भी बनाया है।

सिर्फ इतना ही नहीं कई लोगों रणवीर सिंह के इस लुक को देखकर इंडियन लेडी गागा तक बता दिया है। आपको बता दें कि लेडी गागा मशहूर अ​मेरिकन​ सिंगर है जो रणवीर की तरह अपने अतरंगी स्टाइल ​के लिए जानी जाती है।

About News Room lko

Check Also

दिगांगना सूर्यवंशी ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ के लिए तैयार

मुंबई। एक बड़े मुहर्त कार्यक्रम में फिल्म ‘कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम’ (Krishna from Brindavanam) की शुरुआत ...