Breaking News

यहाँ जानिये आखिर कैसा रहेगा आपके लिए सप्ताह का पहला दिन, देखे अपना राशिफल

मेष- नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिलेगी। कारोबार में विस्तार होगा। संतान पक्ष सफलताएं हासिल करेगा। किसी विवाद से बचने की आज कोशिश करें।

वृषभ- उच्चशिक्षण यशप्रद होगा। स्थान परिवर्तन आपने मन के अनुरूप होहा। भाग्य का साथ मिलने वाला है। पैसे या संपत्ति में निवेश के लिए दिन अच्छा है।

मिथुन- नौकरीपेशा जातक को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। दिन मध्यम है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि रह सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

कर्क- आय के स्रोत में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। सुखद समाचार प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन मधुर बनेगा। गहरे जल से दूर रहें।

सिंह- भूमि कृषि स्थायी संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आर्थिक विकास मिलेगा। भाग्य की अनुकूलता मिलेगी। किसी गैरजरूरी विवाद से दूर रहें।

कन्या- कारोबार में विस्तार होगा। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। रिश्तेदारों से विवाद संभव है। इसलिए वाणी पर संयम रखें। लंबी यात्रा को आज के लिए टालना बेहतर है।

तुला- विदेश कार्यक्षेत्र से जुड़े जातक को लाभ की संभावनाएं बनती हैं। भूमि तकनीकी क्षेत्र से जुड़े जातक को प्रगति मिलेगी।

वृश्चिक- कार्यक्षेत्र-कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। अविवाहित जातकों का विवाह संबंध संभव है।

धनु- पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। प्रापंचिक खर्चों में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उदर संबंधी परेशानी बढ़ सकती है।

मकर- आज का दिन नौकरीपेशा जातक के अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि होगी। राजकीय पक्ष से लाभ मिल सकता है।

कुंभ- पिता के पक्ष से सहयोग मिलेगा। राजकीय पक्ष से लाभ मिलेगा। सेहत के लिए दिन मध्यम है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा के संबंध में सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

मीन- जमीन-जायदाद से संबंधित कार्यों में लाभ मिलने की संभावना है। अचानक लाभ के अवसर बढ़ रहे हैं। दिन मिलाजुला रहने वाला है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता होगी और खर्च बढ़ेंगे।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...