Breaking News

किसान कल्याण पर ध्यान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों कल्याण के प्रति गम्भीर रहे है। कृषि उपज खरीदने व न्यूनतम समय में उनके खातों में भेजना भी उन्होंने सुनिश्चित किया था। इस बार भी समय से पहले उन्होंने धान खरीद हेतु पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए थे। उनका कहना है कि धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो तथा किसानों की उपज का भुगतान बहत्तर घण्टे में उनके बैंक खाते में अन्तरित कर दिया जाए।

योगी आदित्यनाथ कृषि लागत कम करने व उपज बढ़ाने पर भी बल देते रहे है। उन्होंने कहा कि जीरो बजट खेती को बढ़ावा दिया जाए। यह भारत की प्राकृतिक कृषि है। इसके साथ ही लोगों को पराली ना जलाने के सम्बन्ध में जागरूक किया जाए। यह बताया जाए कि पराली जलाने से प्रदूषण फैलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। राजस्व वृद्धि के लिए पूरी सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे। इसके अनुरूप जीएसटी रजिस्ट्रेशन बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

डॉ. दिलीप अग्निहोत्र

About Samar Saleel

Check Also

गाय गिरी टैंक में, जोन-5 टीम ने तत्परता दिखाते हुए किया रेस्क्यू, भेजा कान्हा उपवन

लखनऊ। जोन-5 के जोनल अधिकारी नंदकिशोर (Zonal Officer Nandkishore) को गुरुवार सुबह एक महत्वपूर्ण सूचना ...