Breaking News

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये सपा लखनऊ महानगर संगठन ने किया हवन-पूजन

लखनऊ। विगत कई दिनो से सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की खराब तबियत के चलते आज (04 अक्टूबर) को लखनऊ महानगर संगठन द्वारा दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर हजरतगंज में उनके दीर्घायु व शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिये पूजा-पाठ व हवन कराया गया। जिसमे निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित ने विधि विधान के साथ पूजन कर हवन किया। श्री दीक्षित ने बताया कि समाजवादी पार्टी के समस्त नेताओं व कार्यकर्ताओं की यही मनोकामना है कि नेताजी जल्दी स्वस्थ्य होकर घर वापस आ जाये।

इस पूजन हवन कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजकुमार मिश्रा, निवर्तमान महासचिव सौरभ सिंह यादव, मुकेश शुक्ला, इरशाद अहमद गुड्डू, जितेन्द्र सिंह यादव (जीतू), निवर्तमान कोषाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव निवर्तमान उपाध्यक्ष एखलाक अहमद (मुन्ना), अहमद शफी (बबलू खान), राजकुमार मौर्या, आदेश यादव, प्रशांत यादव, कार्यालय प्रभारी अवनीश कुमार यादव, महेश कुमार वर्मा, दुर्गेश कश्यप, कुलजीत सिंह टीटू, राजशेखर शास्त्री, प्रवेश सिंह, मो. निसार, संजय यादव, रूप यादव, महबूब खान, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष- रितेश साहू, एैनुद्दीन अहमद, आलोक यादव, मुनव्वर आलम कुरैशी, पार्षद- जगलाल यादव, रामनरेश चौरसिया, मो. हलीम अन्य- राहुल सिंह, प्रदीप सिंह (बब्बू), गजेन्द्र मिश्रा, लक्ष्मी नारायण यादव, सनी सिंह, अमन धानुक, फरहाना, लंता जैसवार, शबनम खान, संदीप पाल, जान मोहम्मद आदि भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...