Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय पण्डित सिंह को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर, शनिवार को, पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वर्गीय पण्डित सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद संजय लाठर, पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी, योगेश प्रताप सिंह, स्वर्गीय पण्डित सिंह के भतीजे गोण्डा से पूर्व प्रत्याशी सूरज सिंह, पण्डित सिंह के अनुज महेश सिंह, नरेन्द्र सिंह पुत्र डॉ0 अभिषेक सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय पण्डित सिंह समाजवादी पार्टी के बहादुर और समर्पित नेता थे। वह ऐसे नेता थे जिन पर 100 फीसदी भरोसा किया जाता था। वह कार्यकर्ताओं के लिए लड़ने और कभी पीछे न हटने वाले नेता थे। पण्डित सिंह कोई भी फैसला लेते थे तो हमेशा पार्टी लीडरशिप को भरोसे में लेकर करते थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि विधान सभा 2022 के चुनाव परिणाम पर जनता भरोसा नहीं कर पा रही है। जनता ने समाजवादी पार्टी को बहुत वोट दिये। समाजवादी पार्टी को जनता ने जिताया लेकिन सिस्टम ने भाजपा को जिताया है।

उन्होंने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी फिर उसी तरह से अन्याय के विरूद्ध लड़ेगी। भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। बेरोजगारी बढ़ गयी हैं बुनियादी सवाल आज भी वही है। किसानों की आय दुगनी नहीं हुई। किसानों के साथ अन्याय जारी है।

श्री यादव ने कहा कि कानून और संविधान न मानने वाले आज सत्ता में हैं। आज वही दिखाई दे रहा है। इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ समाजवादी लोग नहीं खड़े हुए तो अन्याय और बढेगा। समाजवादी पार्टी के लोगों को इस अन्याय, अत्याचार के मुकाबले के लिए खड़ा होना ही होगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार आंकड़ों को छिपाती है। अब तो कोरोना से हुई मौत के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लू. एच. ओ.) ने दुनिया में कोरोना से हुई मौतों के जो आंकड़े जारी किये है। उसमें सबसे ज्यादा मौते भारत में हुई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही है। समाजवादियों ने देखा था कि किस तरह से उत्तर प्रदेश में मौतों का सिलसिला जारी था।

इस अवसर पर राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, नंदिता शुक्ला, डॉ0 मधु गुप्ता, महफूज खां, आनन्द स्वरूप ‘पप्पू यादव‘ प्रदीप तिवारी, बैजनाथ दुबे, रमेश गौतम, राजेश दीक्षित, देवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र नाथ ‘सप्पू‘ फहीम अहमद ‘पप्पू‘ मनोज चौबे, सिंद्धार्थ सिंह ‘कोल्हारगांव‘ आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

About reporter

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...