Breaking News

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल पुणे के अस्पताल में भर्ती, बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में इंफेक्शन के इलाज के लिए महाराष्ट्र में पुणे सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।” बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी। 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

About News Desk (P)

Check Also

हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन, सियाचिन के पास PoK में कर रहा सड़क निर्माण; सैटेलाइट तस्वीरों में खुलासा

नई दिल्ली: चीन ने सियाचिन के नजदीक अवैध रूप से अधिग्रहित कश्मीर में सड़क का ...