Breaking News

गांधी आश्रम शताब्दी वर्ष: 30 नवंबर को खादी पहनो स्वदेशी अपनाओ अभियान

महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर आचार्य जे.बी. कृपलानी ने 30 नवंबर 1920 को बनारस में श्री गांधी आश्रम की नींव रखी थी। जिसके 2020 में 100 वर्ष पूरे हो रहे है। इस शताब्दी वर्ष पर गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट, बाराबंकी वर्ष भर खादी पहनो, स्वदेशी अपनाओ अभियान से देश की जनता को जोड़ने का काम करेगा।

गांधी आश्रम के 100 वर्ष पूरे,आमजन को खादी से जोड़ने के लिए 30 को पदयात्रा

जिसकी शुरूआत 30 नवंबर को गांधी भवन, बाराबंकी से पटेल प्रतिमा, लखनऊ तक पदयात्रा निकाल कर की जाएगी। यह बात गांधी भवन में श्री गांधी आश्रम शताब्दी समिति के तत्वावधान में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम संयोजक गांधीवादी चिन्तक राजनाथ शर्मा ने कही।

श्री शर्मा ने बताया कि खादी भारत की साझा संस्कृति का प्रतीक रही है। जिसमें भारत का वास्तविक स्वरूप बसा है। गांधी आश्रम जिसमें हाथ से बुने कपड़े, मानव जीवन के आवश्यक निर्मित किए जाते है। उन उत्पादों को आपने जीपन में अपनाने का संकल्प लेना होगा। हमें आपने जीपन में स्वदेशी वस्तुओं का अधिकाधिक उपयोग करना चाहिए।

बैठक में प्रमुख रूप से समिति के सहसंयोजक अनिल त्रिपाठी, क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के मंत्री राजेश कुमार सिंह, उदय नारायण सिंह, मृत्युंजय शर्मा, विनोद पाल, अशोक शुक्ला, तेज बहादुर सिंह, आमोद कुमार सिंह, देवेन्द्र मिश्र, राजेन्द्र उपाध्याय, विनय कुमार सिंह, उत्यवान वर्मा, उमानाथ यादव, मो0 अनस, संतोष शुक्ला, साकेत मौर्या, मनीष सिंह, मो अदीब इकबाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

शाश्वय तिवारी

शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

बहेड़ी पालिकाध्यक्ष ने पिंक बूथ पर डाला वोट, पीलीभीत में रूस की महिला ने भी किया मतदान

पीलीभीत :  पीलीभीत-बहेड़ी में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान हो रहा है। इसे ...