Breaking News

आज मेष राशि वालों का होगा भाग्योदय एवं कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता

आज रविवार का दिन है। ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। यह एकमात्र ग्रह है जो कभी भी वक्री गति नहीं करता है। वहीं कुंडली में सूर्य को आत्मा का कारक कारक माना गया है, साथ ही हमारे मान सम्मान व अपमान के भी सूर्यदेव ही कारक माने गए हैं। इनका रंग केसरिया और रत्न माणिक्य है। इस दिन की कारक देव स्वयं भगवान सूर्यनारायण हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि –आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वो स्वयं आपसे मिल सकता है। भाग्य उदय का समय है। उचत होगा समय पर अवसरों का लाभ लें। नौकरी मिलने की भी संभावना है, लेकिन आपमें से कुछ के सामने राजकार्य में बाधा आ सकती हेै

2. वृषभ राशि –राजनैतिक संबंधो में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्ग दर्शन जरुर लें। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

3. मिथुन राशि –साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने की इच्छा के बीच कार्य स्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसाइयो के लिए समय बेहतर स्थिति का निर्माण करेगा।

4. कर्क राशि –मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से ताल मेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा।

5. सिंह राशि –आप के जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज रहेगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुने या दिमाग की —इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

6. कन्या राशि –आप अपनी बात पर कायम रहना सीखें के साथ ही समय पर काम करना सीखें। ध्यान रहे, कल कभी नहीं आता अत: आज का काम आज ही करें। आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं। थोडा समय धार्मिक क्रियाओ में भी दें।

7. तुला राशि –व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम लें। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा के बीच वाहन सुख होगा।

8. वृश्चिक राशि –याद रखें समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अभी जो मिल रहा है उसी में संतुष्ठ रहें। समाज में आप के कार्यो की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे। अध्ययन में रूचि कम रहेगी।

09. धनु राशि –दिन की शुरुआत में आलस रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, इसे लेकर अस्मंसजय में रहेंगे। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें, परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन सम्भव।

10. मकर राशि –सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुलित होगा। मकान दूकान बदलने के योग के बीच आध्यत्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होने की संभावना।

11. कुम्भ राशि –व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे।बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता पिता से साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासन से जुड़े लोग पदोंन्नति पा सकते हैं।

12. मीन राशि –आज अचंभित करने वाली खबर मिल सकती हैं। कार्य को टालने से नुकसान होगा अत: समय रहते कोट कचहरी के कार्य कर लें। धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे।

??आज का पंचांग – 29 नवम्बर 2020??

तिथि चतुर्दशी – 12:32:43 तक
नक्षत्र कृत्तिका – 30:03:22 तक
करण वणिज – 12:49:43 तक, विष्टि – 25:57:39 तक
ऋतु शरद
मास कार्तिक
पक्ष शुक्ल
योग परिघ – 10:07:46 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

सूर्योदय 06:55:11
सूर्यास्त 17:23:51

?चन्द्र राशि मेष – 10:01:30 तक

चन्द्रोदय 16:48:59
चन्द्रास्त 30:37:59

?संवत्सर प्रमादी

शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:28:39

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त 16:00:01 से 16:41:56 तक
कुलिक 16:00:01 से 16:41:56 तक
कंटक 10:24:44 से 11:06:39 तक
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 11:48:34 से 12:30:28 तक
यमघण्ट 13:12:23 से 13:54:17 तक
यमगण्ड 12:09:31 से 13:28:06 तक
गुलिक काल 14:46:41 से 16:05:16 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:48:34 से 12:30:28 तक
☀️ दिशा शूल – -पश्चिम
?ताराबल  – भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल  – मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुम्भ।

*जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 पर अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...