Breaking News

महिला से गैंगरेप

दिल्ली। रोहिणी में शौच के लिए गई एक महिला से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के साथ पहले लूटपाट की गई। इसके बाद उससे गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रोहिणी में शाहबाद डेयरी के पास के जंगल में ही महिला शौच के लिए गई थी। वहीं पर महिला के साथ घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल पंसारी गांव में महिला पूरे परिवार के साथ रह रही थी। उसके परिवार के लोग मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता सुबह 5 बजे शौच के लिए निकली थी कि अचानक तीन युवकों ने उसे चाकू की नोक पर दबोच लिया और वारदात को अंजाम दिया।

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...