Breaking News

UP : सीतापुर में कालीन फैक्ट्री में गैस रिसाव, दम घुटने से 3 बच्चों सहित 7 की मौत

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां की एक कालीन बनाने वाली फैक्ट्री में 7 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई हैं। मरने वालों में 2 युवक, 2 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। मौत का कारण फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। लेकिन, गैस रिसाव के कारण कोई भी फैक्ट्री तक नहीं पहुंच पा रहा है।

घटना सीतापुर के बिसवां कोतवाली क्षेत्र की है। गैस रिसाव की सूचना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी और भारी फोर्स पहुंच गई है।

बताया जा रहा है दरी की रंगाई के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है, इसी से गैस रिसाव हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन आठ बजे दरी की रंगाई के लिए जैसे ही केमिकल का प्रयोग किया गया तो गैस रिसाव हो गया। इसके चलते दम घुटने से सात मजदूरों की मौत हो गई।

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्षेत्रीय किसान मेला व प्रदर्शनी में बोले कृषि मंत्री – भहजपा सरकार में किसानों की आय हुई दोगुनी

अयोध्या (जय प्रकाश सिंह)। माँ कामाख्या धाम महोत्सव (Maa Kamakhya Dham Mahotsav) पर आयोजित दो ...