Breaking News

लोहड़ी के बाद मकर संक्रांति और पोंगल पर भी गिरे सोने के दाम, जानिए ताजा भाव

त्योहारों का मौसम है। लोहड़ी के बाद आज देशभर में मकर संक्राति का त्योहार मनाया जा रहा है। देशभर में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। उत्तर भारत में इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। असम में इस दिन को बिहू और दक्षिण भारत में इस दिन को पोंगल के नाम से जानते हैं। इस मौके पर जहां लोगों में सोने को खरीदने के लिए उत्साह देखा जा रहा है। वहीं सोना खरीदारों के लिए अच्छी खबर है।

लोहरी के बाद आज फिर सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। बाजार खुलने के साथ आज सुबह सोने में फरवरी की फ्यूचर ट्रेड 435.00 रुपये की गिरावट के साथ 48,870.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी। वहीं चांदी की मार्च की फ्यूचर ट्रेड 766.00 रुपये की गिरावट के साथ 65,255.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हो रही थी।

इससे पहले बुधवार को लोहड़ी के मौके पर सोने की कीमत गिरावट दर्ज की गई। देशभर के सर्राफा बाजारों में आज बुधवार को 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में गिरावट देखने को मिला है। 13 जनवरी को सोने का हाजिर भाव 53 रुपए गिरकर 49664 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत में 341 रुपए की तजी आई और चांदी का भाव चढ़कर 65905 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि मंगलवार यानी 12 जनवरी को भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। 12 जनवरी को सोने की कीमत MCX पर 0.03 प्रतिशत गिरकर 49328 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी के दाम में 0.22 फीसदी की गिरावट आई और चांदी घटकर 65414 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने का कारोबार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। आज अमेरिका में सोने का कारोबार 9.43 डॉलर की गिरावट के साथ 1,838.56 डॉलर प्रति औंस के रेट पर हो रहा है। वहीं चांदी का करोबार 0.15 डॉलर की गिरावट के साथ 25.20 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।

पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोना अपने रिकॉर्ड स्तर भाव से 8000 रुपए तक नीचे गिर चुका है। इन सबके बीच भारत सरकार ने इनकी कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 2 लाख से ऊपर सोना खरीदने वालों के लिए आधार कॉर्ड और पैन कॉर्ड को अनिवार्य कर दिया है, जिसके बाद इनके दामों के नीचे गिरने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

जानकारों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में मजबूती और बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से सोने के भाव में यह सुस्ती आई है। सर्राफा बाजार के जानकारों की मानें तो जो बाइडन प्रशासन द्वारा एक और राहत पैकेज की बढ़ती उम्मीद सोने के दाम में बड़ी गिरावट से बचाने में कामयाब रही। कोविड वैक्सीन की खबरें राहत पैकेज पर भारी रहेंगी। ऐसे में बाजार में अभी भी उठापटक देखने को मिलेगी।

About Ankit Singh

Check Also

इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर दिया, फिलहाल सिर्फ पतले विमान हैं कंपनी के पास

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने चौड़े आकार के 30 ए350-900 विमानों का ऑर्डर ...