Breaking News

ग्रामीण आजीविका मिशन पर राज्यपाल का बल

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल महिलाओं के लिए स्वयं आदर्श है,इसी रूप में वह उनको सदैव आगे बढ़ने,स्वावलम्बी व आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा देती है। उन्नाव यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होने यही सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की योजना चलाई जा रही है।

इसके अलावा भी केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर क्रियान्वयन चल रहा है। इनके माध्यम से स्वयं सहायता समूह का गठन करके परिवारों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी एवं स्थिति को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

आनन्दीबेन पटेल ने अपने जनपद उन्नाव के भ्रमण कार्यक्रम मेें पुलिस लाइन में कृषि एवं विकास पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूह दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत नवदुर्गा महिला एवं पूजा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित कपडे के झोले, शाल,जरी आदि के काम को बहुत ही बारीकी से देखा। उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से जानकारी की कि महिलाओं द्वारा तैयार किये जाने वाले माल की बिक्री से कितना लाभ होता है।

कृषि योजनाओं से लाभ

राज्यपाल को किसानों ने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की महात्वकाक्षीं योजना के तहत बेहतर सेवायें, पौष्टिक आहार,संसाधन सरंक्षण,खद्यान्न दक्षता में बढ़ोत्तरी,रोजगार सृजन, किसान सगठनों को बढावा तथा जैविक विविधता संरक्षण प्रदान करने हेतु यूपी डास्प से किसानों का बहुत लाभ हुआ है।

राज्यपाल ने कृषि विभाग द्वारा परम्परागत कृषि योजना के अन्तर्गत जैविक खेती योजना के उत्पाद के विपणन एवं ब्राण्ड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगायी गयी प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया।

कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन

राज्यपाल ने कृषि विभाग द्वारा परम्परागत कृषि योजना के अन्तर्गत जैविक खेती योजना के उत्पाद के विपणन एवं ब्राण्ड को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगायी गयी प्रदर्शनी स्टाल का निरीक्षण किया।

जिसमें मूंगफली की फसल, काला नमक चावल, बाजरा,उगायी गयी सब्जी के बारे में बारिकी से जानकारी ली।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...