Breaking News

राज्यपाल का सेवाभाव सन्देश

डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा का सन्देश देती है। इसी के साथ वह महिलाओं व किसानों से भी संवाद करती है। महिलाओं का वह उत्साह वर्धन करती है। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं अपने उत्थान कर सकती है। इसी प्रकार कृषि उत्पादन संगठन भी अपनी भूमिका का प्रभावी निर्वाह कर सकते है। जौनपुर में एक कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल लोगों को सेवा भाव के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमारे खून में सेवा भाव है। इसीलिए लोग सेवा के लिए लोग आगे आकर कार्य करते हैं। भारत सरकार ने तय किया है कि अगले करीब चार वर्षों में देश को टीबी मुक्त किया जाएगा।

आनंदीबेन पटेल ने जौनपुर भ्रमण के दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के सभाकक्ष में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं क्षय रोग के मरीजों को गोद लेने वाले समाजसेवी संगठनों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षय रोग से ग्रसित बच्चे हमारे समाज के लिए चिन्ता का विषय हैं, इनकी देख-भाल करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जब तक समाज को इनके साथ नही जोड़ा जाएगा तब तक बीमारी नहीं जाएगी। क्षय रोग से ग्रसित बच्चों को यूनिवर्सिटी,कॉलेज तथा स्कूल द्वारा गोद लिया जाये और उनकी अच्छी देखभाल करके उन्हें रोगमुक्त किया जाए।

स्वयं सहायता समूह से संवाद

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर के सभा कक्ष में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा किसान उत्पादक संगठन के साथ बैठक की गई। बैठक में राज्यपाल द्वारा समूह की महिलाओं से उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने राज्यपाल को बताया कि समूह की महिलाओं द्वारा आचार,अगरबत्ती, मोमबत्ती,सिलाई-कढ़ाई तथा अन्य उत्पाद बनाने का कार्य किया जा रहा है। राज्यपाल ने निर्देश दिया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जो उत्पाद बनाती हैं उसे बेचने के लिए सेंटर बनाये जाएं, जहां से लोग महिलाओं से सामान खरीद सकें।

योजनाओं का लाभ

राज्यपाल द्वारा कृषि विभाग की योजनाओं तथा कृषक उत्पादन संगठन,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं किसान सम्मान निधि, कृषि सिर्चाइं योजना की गहन समीक्षा की गयी तथा उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हितकारी योजनाओं का लाभ किसानों की शत प्रतिशत मिले। राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं से जुडी समस्याओं जैसे कुपोषण,बाल विवाह की चर्चा अन्य कार्यक्रमों में भी कर लोगो को जागरुक किया जाय।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया को PDA ने नोटिस जारी कर कहा- बंगले का अवैध निर्माण ध्वस्त कराकर करें सूचित

 प्रयागराज:  पीडीए की भी अजब-गजब कार्यशैली हैरान कर देने वाली है। इस बार एक वर्ष ...