Breaking News

अंत्योदय के अनुरूप अभ्युदय

डॉ दिलीप अग्निहोत्रीकुछ दिन पहले ही देश ने अंत्योदय के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय का उनकी पुण्यतिथि पर स्मरण किया था। केंद्र व उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार उनके इस विचार को क्रियान्वित कर रही है। अभ्युदय के साथ आत्मनिर्भर भारत अभियान भी आगे बढ़ रहा है। इसका उल्लेख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया था।

अंत्योदय विचार के अनुरूप ही योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अभ्युदय योजना का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत निर्धन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

प्रतिभाओं का मार्ग दर्शन

इस अवसर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित मार्गदर्शन के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। अभ्युदय का यही उद्देश्य है। इसके माध्यम से इस कार्य को एक स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर की कोई कमी नहीं है। प्रदेश के सभी जनपदों में विश्वविद्यालय महाविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज या अन्य संस्थान हैं।

जिनमें अभ्युदय की कोचिंग संचालित की जा सकेगी। योजना को तकनीक के साथ जोड़ना होगा। सरकार का लक्ष्य वर्चुअली माध्यम से एक करोड़ युवाओं को योजना से जोड़ने का है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्युदय योजना प्रदेश के युवाओं को समर्पित योजना है। प्रदेश का युवा योजना के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा देश व दुनिया में मनवा सकेगा।

विद्यार्थियों के प्रश्न योगी के जबाब

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्ररेणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूंछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इसमें ओडीओपी कृषि सुधार जैसे कई प्रश्न थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडीओपी देश में परम्परागत उत्पाद को आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। वर्तमान केन्द्र सरकार व राज्य सरकार किसानों के हितों में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों की चिन्ता का समाधान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड के माध्यम से जमीन का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से उन्हें सम्बल प्रदान करने का कार्य किया है। कृषि को तकनीक से जोड़कर किसानों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया गया है।

किसानों को एमएसपी का लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसानों के हित में तीन नये कृषि कानून लाये हैं। जिससे किसानों को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कृषि विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। झांसी में स्ट्रॉबेरी की खेती इसी का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एक रणनीति तैयार की गयी थी,जिसका परिणाम था कि प्रदेश में कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगा। आज प्रदेश में प्रतिदिन दो लाख कोरोना जांच की क्षमता विकसित की गयी है। सभी जनपदों में डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल और इन्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर ने कोरोना को रोकने में महती भूमिका निभायी।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...