Breaking News

जनपद न्यायालय में मनाया गया भव्य संविधान दिवस

औरैया। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर माननीय जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा द्वारा न्यायालय परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठन व शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण व समस्त कर्मचारियों को प्रस्तावना का पाठ करवाकर शपथ दिलाई गई।

जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि संविधान समस्त कानूनों की जननी है। जिसमें समय-समय पर आवश्यकतानुसार परिवर्तन किया जाता रहा है तथा संविधान के अंतर्गत विधायिका कानून बनाती है, कार्यपालिका उसे लागू कराती है तथा न्यायपालिका उन कानूनों का उल्लंघन करने वाले को दंडित करती है।

उक्त आयोजन में जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, राजेश चौधरी अपर जिला जज प्रथम, मनराज सिंह विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट, सुनील कुमार सिंह अपर जिला जज एफटीसी द्वितीय, जीवक कुमार सिंह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शिवानी त्यागी सिविल जज (सीडी), मेहर जहां सिविल जज (जूडी),

प्रियल शर्मा न्यायिक मजिस्ट्रेट, सत्य प्रकाश त्रिपाठी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विपिन सिन्हा कोर्ट मैनेजर, सुनील सिंह चौहान केंद्रीय नाजिर, प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी ऋषभ पोरवाल, दिलीप कुमार व समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- डायनासोर की तरह विलुप्त होगी सपा और कांग्रेस

कानपुर:  भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। सपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार ...