Breaking News

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही: इं. वीरेन्द्र

रायबरेली। समाजवादी पार्टी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इनके सम्मान के लिए सदैव संघर्ष करती रहेगी।  यह उद्गार सपा जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव ने इंदिरा नगर स्थित लोहिया पार्क में विकास खण्ड राही के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं की बैठक में व्यक्त किये। श्री यादव ने कहा कि आप सभी लोग क्षेत्र पंचायत सदस्यों से लगातार सम्पर्क बनाये रखे क्षेत्र के प्रभावशाली लोग उनको डरा धमका कर वोट न हासिल करने पाये। हम सब लोगों का कर्तव्य है कि राही विकास खण्ड के प्रमुख पद पर पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती सरोज यादव को विजयी बनाने में तन मन धन से सहयोग करे।

बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता रज्जन यादव ने की। बैठक में जिला महासचिव अरशद खान, जिला पंचायत सदस्य देशराज यादव, राम चन्द्र नेता, अरुण प्रताप यादव, प्रबंधक जंग बहादुर यादव, राम कृष्ण यादव, राम अचल, महादेव यादव, राम नरेश पूर्व प्रधान, जितेंद्र प्रधान मैनूपुर, अजय यादव, दीनानाथ, कल्लू चौधरी, रिंकू यादव, शिव बहादुर, लिक्खी यादव, मान बहादुर यादव, अनीता यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

बैठक का संचालन श्री राम यादव ने किया। इस अवसर पर चेतन यादव, सुनील यादव, अनुज यादव, महेश, सोहन लाल, हरकेश, सुरेश, संजय लोधवारी, मनोज यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा 

About Samar Saleel

Check Also

शुक्रवार को 1335 ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम चौपालों का आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) के निर्देशन में ...