Breaking News

Health Benefits: गर्मियों में नियमित खाएं दही, फायदे जबरदस्त

गर्मियों में रोज दही के सेवन से न सिर्फ आपका शरीर ठंडा रहता है, बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर  होता है। खासकर जब आप खाने के साथ दही खाते हैं, तो कई पोषक तत्व आपको शरीर में पहुंचते हैं। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन्स अच्छी मात्रा में होते हैं। इनसे प्राप्त होने वाला पोषण केवल हमारे शरीर को अंदर से ही मजबूत नहीं बनाता है, बल्कि त्वचा की रंगत को भी निखारता है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती  है कि दही में दूध की अपेक्षा अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। यहां जानें दही खाने के फायदे…

पाचन सही रखने में मदद

दही खाने से पाचन सही रहता है। कब्ज, अपच, पेट फूलना जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। दही की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसे रात के समय समय खाने से बचना चाहिए। सूरज ढलने से पहले दही खाना सेहत को बहुत अधिक लाभ पहुंचाता है।

इम्यूनिटी मजबूत बनाता 

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया के कारण संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर होता है और यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है। गर्मियों में रोजाना दही का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

वजन कम करने में मददगार

दही प्रोटीन से भरपूर होता है और इसमें जरूरी पोषक तत्वों के साथ हेल्दी फैट भी होता है। इसका उपयोग अच्छे फैट वाले आहार के लिए किया जाता है। दही वजन घटाने में भी आपका मदद करता है। कम फैट वाले दही का सेवन उन लोगों के लिए बेहद अच्छा है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी सम्सया से पीड़ित हैं।

पेट की गर्मी शांत करे 

मई और जून ये दो महीने सबसे अधिक गर्म होते हैं। दही खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। इससे मुंह के छाले भी ठीक होते हैं और घमौरी निकलने की समस्या में भी आराम मिलता है। यदि पेट में जलन या एसिडिटी  हो रही हो तो एक कटोरी दही खाने से तुरंत आराम मिलता है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्या प्रयोगशाला में रिसाव से फैला था कोरोनावायरस? विशेषज्ञों ने कोरोना की उत्पत्ति को लेकर उठाए सवाल

कोरोना महामारी, वैश्विक स्तर पर पिछले चार साल से अधिक समय से गंभीर स्वास्थ्य जोखिम ...