Breaking News

यहाँ जानिए आखिर कैसा रहेगा 12 राशियों का वीकेंड, देखें अपना राशिफल

मेष: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक प्रगति के योग हैं। व्यवसाय में लाभ मिलने के आसार हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर जरूर चिंता बनी रह सकती है। संगीत या वादन से जुड़े लोगों के लिए विशेष दिन है।

वृषभ: वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। दिनमान अच्छा रहने वाला है। संतान सुख का इंतजार कर रहे लोगों को शुभ सूचना मिल सकती है। काम को लेकर बोझ बना रहेगा।

मिथुन: भूमि, वाहन आदि का सुख प्राप्त हो सकता है। व्यापार के लिए दिन मध्यम है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से मुलाकाता फायदेमंद साबित होगी।

कर्क: दिन अच्छा रहने वाला है। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। काम के सिलसिले में अचानक यात्रा का योग बन सकता है। वाहन चलाने या यात्रा के दौरान सावधानी बरतें।

सिंह: आपके लिए धार्मिक कार्यों का योग बन रहा है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। संपत्ति विवाद जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। दिए हुए पैसे वापस आएंगे।

कन्या: आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। आपके कार्य सफल होंगे। कम मेहनत में बेहतर नतीजे मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा।

तुला: स्थायी संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। कुछ उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा।

वृश्चिक: मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। खान-पान का ध्यान रखें। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु: भूमि क्रय-विक्रय की संभावना है। कारोबार के लिए दिन अनुकूल है। भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलेगा और वे आपसे प्रभावित भी होंगे।

मकर: कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए स्थिति यथावत रहने वाली है। घरवालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं।

कुभ: नौकरीपेशा जातक के लिए दिन अनुकूल है। प्रोमोशन की खबर मिल सकती है। दिन काफी अच्छा रहने वाला है और किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

मीन: बौद्धिक कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है। यश मिलेगा। सेहत को लेकर थोड़ा ध्यान रखने की भी जरूरत है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।

About News Room lko

Check Also

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024

मेष राशि: आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी ...