Breaking News

बर्फ में फंसी जिंदगियां, उम्मीद बने हिमवीर, इन 10 तस्वीरों में देखें जवानों का जज्बा

देहरादून:  उत्तराखंड में शुक्रवार को भारत-चीन (तिब्बत) सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन में फंसे मजदूरों की तलाश के लिए बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। आठ फीट बर्फ और लगातार होती भारी बर्फबारी, तापमान माइनस जैसी विषम परिस्थितियों में सेना और आईटीबीपी के जवान हिमस्खलन में दबे मजदूरों को निकालने में जुटे हैं।

शुक्रवार को 11 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान का परिणाम यह रहा कि देर शाम तक 32 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। और शनिवार सुबह से ही अन्य मजदूरों की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू हो गया था। जिसके परिणाम स्वरूप अभी तक 50 मजूदूरों को निकाला गया। इनमें से चार मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई। अभी पांच की तलाश जारी है।

सेना और आईटीबीपी का यही जज्बा उन्हें हिमवीर बनाता है। अपनी जान की परवाह किए बिना जवान मजदूरों को बचाने के लिए हर प्रयास कर कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में सात से आठ फीट तक बर्फ जमी हुई है, लेकिन जवान बिना रुके इस विषम परिस्थिति में रेस्क्यू अभियान कर रहे हैं।

About News Desk (P)

Check Also

भाषा विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, डॉक्टर और नर्स की तैनाती

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय (KMC Bhasha University) में छात्र-कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते ...