Breaking News

इतिहासकार अशोक कुमार पांडेय, फारूक सैयद एवं गायिका डॉ अनामिका सिंह को माटी रतन सम्मान

अयोध्या। अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान द्वारा दिए जाने वाला माटी रतन सम्मान अशोक कुमार पाण्डेय इतिहासकार, फारुक सैयद उर्दू तथा गायिका डा अनामिका सिंह को प्रदान किया गया। अमर शहीद अशफाक उल्ला खां के पौत्र शादाब उल्ला खां ने यह सम्मान प्रेस क्लब में आयोजित शानदार समारोह में प्रदान किया गया। समारोह अशफाक उल्ला खां के 96 वें बलिदान दिवस पर आयोजित किया गया। संस्थान का यह पचीसवां वर्ष रहा।

Mati Ratan Award to Historian Ashok Kumar Pandey, Farooq Syed and Singer Dr. Anamika Singh

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ इतिहासकार अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि भगतसिंह तथा गांधी के संयुक्त विचार किसी समाज को मजबूत बनाने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि जो लोग इन महापुरुषों को अलग करते हैं वह इतिहास की समझ नहीं रखते है। श्री पाण्डेय ने कहा कि यह दोनों गाड़ी के दो पहिए के समान है। उन्होंने मौजूदा व्यवस्था पर अनेकों गहरे तंज़ किए और कहा कि संविधान को बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है।

Mati Ratan Award to Historian Ashok Kumar Pandey, Farooq Syed and Singer Dr. Anamika Singh

समारोह के पूर्व अतिथियों ने शहीद कक्ष मंडल कारागार स्थित शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शहीद कक्ष में संस्थान के अध्यक्ष मणीन्द्र शुक्ला मन्नू ने मुख्य अतिथि को अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा भेंट किया जिसे उन्होंने प्रेस क्लब लाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। समारोह में उपस्थित लोगों ने शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नूरुल इस्लाम की छात्राओं ने संस्थान का गीत प्रस्तुत करके समारोह की शुरुआत की।

👉प्रो शाह बने उत्तरी क्षेत्र के कार्यकारी सदस्य

बलिदान दिवस समारोह में संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्य कांत पाण्डेय ने जोरदार संबोधन करते हुए कहा कि सरकार अशफाक उल्ला खां के महिमामंडन से घबराती है, अशफाक बिस्मिल क़ौमी एकता के प्रतीक हैं सरकार नफरत की खेती की फसल काटने में लगी है। समारोह में नगर निगम के महापौर, ओमप्रकाश सिंह, कृष्ण कुमार मिश्र, संजय तिवारी, आदि ने संबोधित किया।

Mati Ratan Award to Historian Ashok Kumar Pandey, Farooq Syed and Singer Dr. Anamika Singh

संस्थान के पदाधिकारी जसवीर सिंह सेठी, अब्दुल रहमान भोलू, विश्व प्रताप सिंह अंशू, विकास सोनकर, राजू खान, लड्डू लाल यादव, मीरा यदुवंशी, राजेन्द्र यादव आदि ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रतियोगिता पुरस्कार, गरीबों को छात्रवृत्ति,अंध विद्यालय के बच्चों को गर्म कपड़े प्रदान किए गए। गुरु कुल यतीमखाना तथा मूक-बधिर के छात्रों मो अल्ताफ, आयुष कुमार तथा कुलदीप को शांति सिंह स्मृति छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई।

👉कोई न कोई हुनर अवश्य सीखे एवं खुद को स्वरोजगार से जोड़ें: धर्मवीर प्रजापति

डा शैलेश पाण्डेय स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अलावा सांत्वना पुरस्कार जान्हवी सिंह, अर्तिका पाण्डेय, समीक्षा तिवारी, वेदांशि त्रिपाठी, मनीष दूबे को तथा गीता देवी पाण्डेय स्मृति निबंध प्रतियोगिता में वेग प्रताप रावत, सुप्रिया यादव, अनिका सिंह, उरुज फातिमा, अंजलि जायसवाल को पुरस्कृत किया गया। सभी छात्रों को मुख्य अतिथि ने नक़द तथा प्रसस्ति पत्र प्रदान किया। समारोह का समापन राष्ट्र गान से किया गया।

रिपोर्ट-जय प्रकाश सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...