Breaking News

अमेरिका से 105 प्राचीन कलाकृतियों की “वतन” वापसी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन कलाकृतियों को वापस करने के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया है।

👉राजस्थान में मानसून सक्रिय, आज इन जिलों में होगी बारिश साथ में चलेगी तेज हवाए

वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इससे हर भारतीय खुश होगा। इसके लिए अमेरिका का आभारी हूं। ये बहुमूल्य कलाकृतियां अत्यधिक सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व रखती हैं। उनकी घर वापसी हमारी विरासत और समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

अमेरिका से 105 प्राचीन कलाकृतियों की "वतन" वापसी

इससे पहले भारतीय दूतावास ने एक ट्वीट में कहा था, भारत के विविध क्षेत्रों और परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली तस्करी की गई 105 प्राचीन वस्तुएं, घर लौट रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा के बाद अमेरिका की ओर से सौंपे गए पुरावशेष, दूसरी शताब्दी ईस्वी पूर्व के हैं और इनमें उल्लेखनीय सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत शामिल हैं।

👉अखिलेश को लगा एक और झटका, योगी से मिले सपा के ये नेता, जाने के लिए पढ़े खबर

इनमें से कुछ पुरावशेषों में राजस्थान से बारहवीं-तेरहवीं सदी का एक संगमरमर का मेहराब, मध्य भारत से 14-15वीं सदी की अप्सरा, दक्षिण भारत से 14-15वीं सदी का संबंदर और 17-18वीं सदी का कांस्य नटराज, दक्षिण भारत से भी शामिल है।

अमेरिका से 105 प्राचीन कलाकृतियों की "वतन" वापसी

उल्लेखनीय है कि सोमवार को न्यूयॉर्क में वाणिज्य दूतावास में आयोजित एक समारोह में अमेरिकी अधिकारियों द्वारा दूतावास के अधिकारियों को ये पुरावशेष सौंपे गए। अब ये 105 प्राचीन कलाकृतियां, संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वदेश लौट रही हैं।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

सरकार ने महिलाओं की खुशहाली के लिए खोले नए द्वार : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (DCM Keshav Prasad Maurya) ने कहा है ...