Breaking News

रालोद: चौधरी चरण सिंह के जिन्मदिवस पर भरतपुर में विशाल किसान सभा का आयोजन

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा किसान मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस पूरे देश में चौधरी चरण सिंह जन्मदिन सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबेअनिल दुबे ने बताया कि चौधरी साहब के जन्मदिन 23 से 29 दिसम्बर 2022 तक मनाये जाने वाले चौधरी चरण सिंह जन्मदिन सप्ताह के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता गावों, कस्बों, नगरों और जिला मुख्यालयों पर स्व चौधरी साहब के जीवन दर्शन और सिद्धांतों पर आधारित संगोष्ठियां, सेमिनार, चौपाल व सभाओं का आयोजन कर नई पीढी को चौधरी साहब की नीतियों और सिद्धांतों से भलीभांति अवगत कराया जायेगा।

स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया गया खुशहाल परिवार दिवस

श्री दुबे ने बताया कि चौधरी साहब के जन्मदिन पर लखनऊ में प्रदेश मुख्यालय पर प्रातः हवनपूजन तथा विधान भवन स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश कार्यालय में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा तथा नई दिल्ली स्थित किसान घाट पर भी हवन पूजन व श्रद्धांजलि के कार्यक्रम आयोजित होंगे।

श्री दुबे ने बताया कि चौधरी साहब के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राजस्थान के भरतपुर जनपद में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा विशाल किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। एमएसजे कालेज के ग्राउण्ड भरतपुर में होने वाली किसान सभा में लाखों किसान भाग लेंगे, जिसे राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद चौधरी जयन्त सिंह एवं अन्य राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।

About Samar Saleel

Check Also

25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी से नहीं उड़ेगी चिता की राख, मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर हो रहा काम

वाराणसी:  मोक्ष तीर्थ मणिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पर 25 मीटर ऊंची हाईटेक चिमनी बनाई जाएगी ...