Breaking News

बसपा के पूर्व विधायक समेत सैकड़ों लोगों ने पकड़ा रालोद का साथ

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व और स्व. चौ अजित सिंह की नीतियों और कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद व राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे समक्ष राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व विधायक कालीचरन सुमन के साथ अनेको प्रधानों तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने किसान मसीहा चौ. चरण सिंह और चौ. अजित सिंह में आस्था तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी में विश्वास व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मुख्य रूप से बाबूलाल प्रधान, कल्याण सिंह चाहर मुरारीलाल कुशवाहा, मोहर सिंह, जेपी प्रधान, रामकिषन सिंह, हरिप्रसाद, बाबूलाल फौजदार आदि प्रधानगण, भारत सिंह एवं टिंकू धरमेष क्षेत्र पंचायत तथा बहुजन समाज पार्टी के विधान सभा कोषाध्यक्ष प्रेमवीर राणा, महाराज सिंह वर्मा महासचिव, चरन सिंह वर्मा, खेतपाल यादव, मनोज यादव, पूर्व जिला प्रभारी एवं संयोजक बसपा, मनीष कुमार, अरूण कुमार, संतोष कुमार, सुरेष चन्द्र सभी सेक्टर अध्यक्षगण बसपा, पंण्डित रवि शर्मा पूर्व विधान सभा अध्यक्ष बसपा, धमेन्द्र सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व गुरू महासभा आदि प्रमुख थे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान,  पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेन्द्र बघेल, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, डाॅ. रूपेष चोधरी, चौ. दिलीप सिंह, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष चन्द्रकांत अवस्थी, व्यवस्थाधिकारी इकराम सिंह मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने सभी का पार्टी में स्वागत किया तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि राष्ट्रीय लोकदल में सभी की भावनाओं का सम्मान होगा और सभी लोग मिलकर राष्ट्रीय लोकदल परिवार में कन्धे से कन्धे मिलाकर कार्य करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव अनिल दुबे ने कालीचरन सुमन व उनके साथियों का रालोद में आने पर स्वागत करते हुये कहा कि उनके आने से राष्ट्रीय लोकदल को प्रदेश में मजबूती मिलेगी।

पूर्व विधायक कालीचरन सुमन ने कहा कि रालोद में शामिल होते हुये कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है और राष्ट्रीय लोकदल ही इस जनविरोधी, किसान विरोधी, गांव विरोधी तथा तानाशाही सरकार को सत्ता से बेदखल करने में सक्षम है। किसान मसीहा चौ. चरण सिंह की नीतियों से देश के गरीबों, किसानों तथा मजदूरों का भला किया जा सकता है।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...