Breaking News

केन्द्र सरकार यदि चौधरी साहब की आर्थिक नीतियों का ध्यान रखती तो चौपट ना होती अर्थव्यवस्था : डाॅ. मसूद अहमद

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में किसान मसीहा व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौo चरण सिंह की 117वीं जयन्ती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय प्रांगढ स्थित चौo चरण सिंह की प्रतिमा के सम्मुख वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ यज्ञ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने प्रमुख पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ यज्ञ में आहुति डाली और चौo साहब को नमन किया।

हवन पूजन के पश्चात राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद के साथ राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे तथा अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विधान भवन स्थित चौo साहब की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, नेता विरोधी दल अहमद हसन, एवं समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी के साथ किसान मसीहा को पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल तथा समाजवादी पार्टी के सैकडों कार्यकर्ताओं के चौo साहब अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा चौo साहब का नाम रहेगा जैसे गगनभेदी नारो से विधान भवन परिसर गुजांयमान हो उठा।

प्रदेश कार्यालय स्थित सभागार में वर्तमान समय में चौo चरण सिंह की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने कहा कि यदि केन्द्र सरकार चौo साहब की आर्थिक नीतियों का ध्यान रखती तो देश की अर्थव्यवस्था चौपट न होती। पूर्व विधायक शिवकरन सिंह ने चौo चरण सिंह के कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि वर्तमान सामाजिक उथल पुथल तथा देश में फैली अलगाववाद की भावना भाजपा की देन है। चौo चरण सिंह के सपनों के भारत को छिन्न-भिन्न करने का काम केन्द्र सरकार ने किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, वसीम हैदर, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रो। यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेष मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, किरन सिंह, संतोष यादव, रजनीकांत मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अम्बुज पटेल, अभिषेक सिंह चौहान, रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, मनोज सिंह चैहान, एमए आरिफ, बीएल प्रेमी, अंकुर सक्सेना, चन्द्रकांत अवस्थी, अभिषेक बाजपेई, अनिल पटेल, शशांक श्रीवास्तव, अश्वनी प्रताप सिंह, अनीता यादव, सम्राट सिंह चौहान, सूर्यनारायन सिंह, मनोहर मौर्या, विनोद कुमार, विश्वनाथ आदि समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...