Breaking News

जीतना है ससुराल वालों का दिल तो शादी के बाद पहनें इस तरह की साड़ियां

शादी के दिन हर लड़की और लड़के के लिए बेहद अहम होता है। लड़कों की जिंदगी में तो इस दिन के बाद ज्यादा कुछ खास बदलाव नहीं आते, लेकिन दिक्कत तो लड़कियों के सामने खड़ी होती है। लड़कियों को शादी के बाद अपने माता पिता तक का घर छोड़ कर अपने पति के घर रहने के लिए जाना होता है।

नए घर में सभी ससुराल वालों को खुश करने के लिए लड़कियां काफी मेहनत करती हैं क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि शादी के बाद शुरुआत से ही अगर ससुराल वालों के साथ रिश्ता मजबूत हो जाए तो किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आती। ऐसे में लड़कियां अपने ससुराल वालों का दिल जीतने के लिए काफी कोशिश करती हैं।

वैसे तो इसके कई तरीके हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि अच्छे से सज-संवर कर भी आप अपने घरवालों का दिल जीत सकती हैं। जी हां, अगर आप अपने ससुराल में तरह-तरह की साड़ियां पहनकर तैयार होंगी, तो आपके घर वाले इससे जरूर खुश होंगे। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, कि नई दुल्हनों के ऊपर कैसी साड़ियां अच्छी लगती हैं।

बनारसी साड़ी

ज्यादातर लोगों को नई दुल्हनों पर बनारसी साड़ी ही पसंद आती है। ऐसे में आप भी अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए बनारसी साड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बनारसी साड़ी ज्यादातर चटक कलरों में ही आती हैं।

चिकनकारी साड़ी

अगर आपको हल्की साड़ियां पसंद हैं तो लखनऊ की मशहूर चिकनकारी वर्क वाली साड़ी आप कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी वर्क की साड़ी पेस्टल रंगों में मिल जाती हैं। ऐसे में ये आजकल की लड़कियों को काफी पसंद भी आती है।

कांजीवरम सिल्क

नई दुल्हनों के लिए ये काफी सही विकल्प मानी जाती है। अगर शादी के तुरंत बाद आप किसी के घर जा रही हैं तो कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ मेचिंग ज्वेलरी पहनकर अपना लुक पूरा करें।

बॉर्डर वाली साड़ी

आजकल ऐसी साड़ी काफी चलन में भी है। आप चाहें तो पूरी प्लेन साड़ी में हैवी सा बॉर्डर लगवा कर ऊसरा पूरा लुक ही बदल सकती हैं। इस तरह की साड़ी शादी के बाद काफी प्यारा लुक देती है।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...