Breaking News

2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में रालोद, आज करेंगे चुनाव प्रचार का शंखनाद

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का बिगुल फुंक गया है। सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। ऐसे में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शनिवार को मिनी छपरौली कही जाने वाली फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र और आगरा ग्रामीण से चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे।

वे दोनों विधानसभाओं में दो दिवसीय समरसता अभियान के तहत नुक्कड़ सभाएं करेंगे। गांव कीठम से अभियान का श्रीगणेश होगा। इस अभियान में ऐसे गांव चयनित किए गए हैं जो जाट बाहुल्य नहीं हैं। यहां वे युवा और ग्रामीणों से सीधे रूबरू होंगे।

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 27 और 28 मई को आगरा में होंगे। वे दो दिन फतेहपुर सीकरी एवं आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 15 गांवों में समरसता अभियान चलाएंगे। ये जानकारी रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने दी। उन्होंने बताया कि जयंत चौधरी गांव-गांव जाकर ग्रामीणों के साथ चौपाल करेंगे। 27 मई को फतेहपुर सीकरी के गांव कीठम में सुबह 11 बजे से अभियान की शुरुआत होगी।

रालोद के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर और जिलाध्यक्ष महेश कुमार जाटव ने बताया कि 27 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी सुबह 11 बजे गांव फतेहपुर सीकरी विधानसभा के गांव कीठम पहुंचेंगे। यहां से वे समरसता अभियान की शुरुआत करेंगे। इसके बाद उनका काफिला गांव कासौटी, अरसैना, रैपुरा अहीर, मंगूर्रा, जनूथा व अछनेरा जाएगा।

About News Room lko

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...