Breaking News

श्रमिक संगोष्ठी में श्रमिकों द्वारा विकसित भारत के लिये भरें गये संकल्प फार्म, डॉ दिनेश शर्मा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। आज भारतीय जनता पार्टी श्रम प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश द्वारा पॉवर हाउस चौराहा, निकट जॉगर्स पार्क, दुबग्गा रोड, लखनऊ में विकसित भारत मोदी की गारंटी के लिए संकल्प पत्र भरवाने हेतु बीएन मिश्र क्षेत्रीय सह संयोजक भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में मुकेश राज भटनागर, भाजपा श्रम प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर द्वारा श्रमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

‘CM को ऐसा महसूस हुआ होगा कि उन्हे धक्का लगा’, ममता बनर्जी पर दिए बयान से पलटे डॉक्टर, दी सफाई

श्रमिक संगोष्ठी में श्रमिकों द्वारा विकसित भारत के लिये भरें गये संकल्प फार्म, डॉ दिनेश शर्मा ने गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां

श्रमिक संगोष्ठी के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा, राज्यसभा सांसद व पूर्व उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, अति विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभारी भाजपा विभाग (प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश), विशिष्ठ अतिथि भूपेश अवस्थी, प्रदेश संयोजक, श्रम प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक राम सूरत मौर्य के अतिरिक्त राजेन्द्र सिंह, अनिल त्रिपाठी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, बीएन मिश्र, किशन कुमार लोधी, मुकेश राज भटनागर, पंकज कुमार तिवारी, रामभवन मिश्र, विनोद कुमार मिश्र, अंजनी कुमार पाण्डेय, बब्लू यादव, विवेक निगम, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण कुमार जायसवाल तथा लगभग 500 महिला एवं पुरुष श्रमिक उपस्थित रहे।

👉🏼क्षेत्रीय सियासी दलों को ₹ 5221 करोड़; तृणमूल, वाईएसआर कांग्रेस, बीजद और DMK के नाम भी शामिल

मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा द्वारा श्रमिको के लिए मोदी सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी। अति विशिष्ठ अतिथि ओम प्रकाश श्रीवास्तव एवं विशिष्ठ अतिथि भूपेश अवस्थी द्वारा श्रमिको के पुत्रियों के शादी विवाह हेतु अनुदान प्राप्त करने के लिए एवं मोदी जी के सुझाव हेतु संकल्प पत्र भरवाने के लिए प्रेरित किया गया।

अंजनी कुमार श्रीवास्तव, राम सूरत मौर्य द्वारा भी श्रमिको को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किये जाने हेतु अपने विचार व्यक्त किये गये। अंत में बीएन मिश्र द्वारा सभी श्रमिको तथा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी को सधन्यवाद समाप्त किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

दिशा-2024 में रही गीत और संगीत की धूम

लखनऊ। आज और कल डॉ एमसी सक्सेना ग्रुप आफ कालेज का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव “दिशा-2024” ...