Breaking News

भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा बेख़ौफ़- अखिलेश यादव

बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेशवासी आतंकित है। चारों तरफ भय का वातावरण है। उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।– अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा निडर हैं। उन्हें पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं रह गया है। बैंक लूट, लॉकर चोरी, बलात्कार, गोलीकांड और हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेशवासी आतंकित है। चारों तरफ भय का वातावरण है। उत्तर प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है।

भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराधी पहले से ज्यादा बेख़ौफ़- अखिलेश यादव

रायबरेली में प्रधान के भाई की हत्या हुई, जब रात में खेत की रखवाली करने गया था। सीतापुर के बिसवां के एक गांव में घंटो तक अपराधियों ने तांडव मचाया। हैदरगंज थाना क्षेत्र में लुटेरों ने सिपाही से रायफल और बाइक लूट ली। बदायूं में थाने के सामने व्यापारी की हत्या हुई। बलिया में प्रापर्टी डीलर की गला काटकर हत्या कर दी गई। गोरखपुर में बासगांव थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव में छः वर्षीय मासूम का शव बरामद हुआ।

भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल है- अखिलेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो दल की कवायद कागजी साबित हुई है। मेरठ में कई छात्राएं छेड़छाड़ की शिकार बनी। नोएडा में छेड़खानी की शिकायत पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता ने आत्मदाह कर जान दे दी। राजधानी लखनऊ में घर में घुसकर शिक्षका से छेड़छाड़ की गई और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी गई। पुलिस के अन्याय के चलते लाचारी में बेटियों द्वारा मौत को गले लगाने की घटनाएं भाजपा राज पर कलंक है।

भाजपा सरकार में कानून-व्यवस्था बदहाल है। मुख्यमंत्री जी दावे तो बड़े-बड़े करते हैं परन्तु सच्चाई यह है कि प्रशासन तंत्र पर उनका नियंत्रण ही नहीं रह गया है। एक तरह से उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का शून्यकाल चल रहा है।

About reporter

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...