Breaking News

भाजपा सांसद साक्षी महराज ने अखिलेश यादव को दी ये सीख , रामभक्तों का अपमान…

यूपी में रामचरित मानस विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। सपा नेता स्वामी प्रसाद के विवादित बयान पर जुबानी जंग जारी है। अब इस मामले पर भाजपा सांसद स्वामी सच्चिदानंद साक्षी महराज ने सपा प्रमुख को सीख दी है।

बुधवार को एत्मादपुर में एक निजी समारोह में भाग लेने आए साक्षी महाराज ने कहा कि पूर्व में मुलायम सिंह यादव भी रामभक्तों का अपमान कर देख चुके हैं। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस साक्षात भगवान का स्वरूप है। आने वाले समय में सपा को नाम लेने और पानी देने वाला भी कोई नहीं बचेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि वह अखिलेश को बहुत प्यार करते हैं। पढ़ा लिखा बालक है, लेकिन मोहम्मद आजम खां और स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे लोग उसकी मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

साक्षी महराज ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने जिस तरह से होली पर रामचरितमानस को जलाने की बात कही है। उससे साफ है कि वह सपा में आखिरी कील ठोंकने के लिए पार्टी में आए हैं।

About News Room lko

Check Also

सीएम योगी ने कहा, संविधान का गला घोंटने का रहा है कांग्रेस का इतिहास- आरक्षण में सेंधमारी नहीं होने देंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संविधान का गला घोंटकर, पिछड़े और अनुसूचित जातियों के ...