Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

भाषा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम का अयोजन किया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भाषा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेन्द्र बहादुर सिंह ने तिरंगा झंडे को फहराकर राष्ट्र को याद किया। कुलपति ने स्वतन्त्रता के अवसर पर सभी शिक्षकों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को राष्ट्र के युवाओं को नशामुक्ति प्रण की शपथ दिलाकर कार्यक्रम को आरंभ किया।

महात्मा गांधी के पत्रों को पढ़ने से राम अल्लाडी को फिल्म ‘पन्ने’ बनाने की मिली प्रेरणा

भाषा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

कुलपति ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि हमें आगामी वर्षों में विश्वविद्यालय को नई उंचाई पर ले जाना है। जिसमें विवि को नैक करा कर विवि को स्थापित करना है। प्रो सिंह ने कहा कि सभी को विश्विद्यालय की प्रगति के बारे में न केवल सोचना चाहिए। बल्कि अपनी क्षमतारूप से योगदान भी देना चाहिए।

एसआर ग्रुप में धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस

कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुएभाषा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस स्वंतत्रता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की ये आज़ादी हमारे पूर्वजों के अतुलनीय बलिदाओं का परिणाम है। आज जो स्वतंत्र भारत का रूप जो हम देख रहें है वो हमारे स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों के संघर्षों का ही परिणाम है। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत और वंदे मातरम के माध्यम से सांस्कृतिक गायन प्रस्तुत किए गए।

भाषा विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

वहीं एनसीसी के कैडेट और विश्वविद्यालय के गार्डों द्वारा तिरंगे ध्वज को सलामी देकर राष्ट्र को नमन किया गया। कार्यक्रम में अंत में कुलपति ने विवि परिसर में वृक्षारोपण करके पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सभी विद्यार्थियों से आह्वान किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ महेश कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ भावना मिश्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, वित्त अधिकारी साजिद आज़मी, अधिष्ठाता अकादमिक, प्रो सौबान सईद, उपकुलसचिव दीप्ति मिश्रा, कुलानुशासक डॉ नीरज शुक्ला, लेफ्टिनेंट डॉ बुशरा अलवेरा, डॉ लक्ष्मण सिंह सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी, कैडेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ नलिनी मिश्रा ने किया।

About Samar Saleel

Check Also

साध्वी को जिंदा जलाने की कोशिश… हालत नाजुक, महिला अस्पताल में भर्ती; साथ रहने वाला साधु गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार की रात एक साध्वी को पेट्रोल डालकर जिंदा ...