Breaking News

नगर निगम : ऑनलाईन एवं डिजिटल हैण्ड हेल्ड मशीनों के माध्यम से यूजर चार्ज एकत्रित किये जाने के निर्देश जारी

लखनऊ। नगर निगम के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यान्तर्गत यूजर चार्ज कलेक्शन के कार्यो में पारदर्शिता लाये जाने के उद्देश्य से ऑनलाईन एवं डिजिटल हैण्ड हेल्ड मशीनों के माध्यम से (कैशलेस) यूजर चार्ज एकत्रित किये जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

नगर निगम : ऑनलाईन एवं डिजिटल हैण्ड हेल्ड मशीनों के माध्यम से यूजर चार्ज एकत्रित किये जाने के निर्देश जारी

ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के अन्तर्गत लखनऊ नगर में घर-घर से कूड़ा कलेक्शन कार्यों के सापेक्ष चार्ज कलेक्शन हेतु नगर निगम द्वारा में. एकोग्रीन को अधिकृत किया गया है। नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा यूजर चार्ज कलेक्शन कार्य में पारदर्शिता लाने एवं डिजिटल किये जाने के उद्देश्य निर्देशित किया गया है कि संस्था द्वारा यूजर चार्ज के रूप में जमा की जाने वाली धनराशि को कैश के स्थान पर ऑनलाईन अथवा डिजिटल हैण्ड हेल्ड मशीनों के माध्यम से जमा कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।

यदि संस्था द्वारा यूजर चार्ज के रूप में कैश धनराशि प्राप्त किये जाने की शिकायत प्राप्त होती है तो संस्था पर अर्थदण्ड अधिरोपित करते हुए कठोर कार्यवाही प्रस्तावित किये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त के क्रम में यदि निगम का कोई भी कर्मचारी कैश में यूजर चार्ज लेता है तो नागरिक नीचे दिए निम्न नम्बरों पर सूचना देकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं:-

  • 0522-2289764

  • 0522-2289777

  • 0522-2289782

  • 0522-2289783

इसके अतिरिक्त यूजर चार्ज निगम को ही जा रहा है/कहीं कोई कर्मचारी अपने डिजिटल एकाउंट में तो नही जमा कर रहा है/या आपके साथ कोई धोखाधड़ी तो नही कर रहा है, इसका सत्यापन नीचे दी गयी डिटेल के आधार पर किया जा सकता है:-

(Online transfer (RTGS/NEFT etc.) made in the following accounts details :

  • Account Name: ” USER CHARGES NAGAR NIGAM LUCKNOW A/C “. A/c. No.:
  • 922010011047863 IFSC: UTIB0000355)

About reporter

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...