Breaking News

अगस्त क्रांति दिवस : महापौर संयुक्ता भाटिया ने झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहराया

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया की अध्यक्षता में अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगाँठ के क्रम में आयोजित किये जाने वाले आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में ऐतिहासिक अमीनाबाद स्थित झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज) फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का शुभारंभ किया गया।

अगस्त क्रांति दिवस : महापौर संयुक्ता भाटिया ने झण्डे वाले पार्क में 108 फ़ीट ऊंचा तिरंगा फहराया

कार्यक्रम में महापौर ने उपस्थित पार्षदों, अधिकारियों और समाज सेवियों को अपने वार्डो और क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने के लिए सभी को जागरूक करने के लिए भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करने की शपथ दिलाई। ध्वज को फहराने के दौरान नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह व समस्त अपर नगर आयुक्त उपस्थित रहे।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने लखनऊवासियों से प्रत्येक घर मे तिरंगा लगाने के लिए अपील करते हुए कहा कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को पूरा करने के सब स्वेच्छा से आगे आएं। इस अभियान को पूरा करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होना हम सब के लिए गौरव और राष्ट्रीय स्वाभिमान की बात है। महापौर जी ने आगे कहा कि यह राष्ट्रभक्त नागरिक का उत्सव है, हर घर तिरंगा अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिभाग करना चाहिए। यह अभियान एक भारत श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला अभियान है।

यह समय हमारे वीरों और स्वतंत्रता संग्राम के उन सेनानियों को याद करने का है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी परन्तु उनका जिक्र इतिहास के पन्नो में नाममात्र आकर छिप गया। महापौर जी द्वारा घोषणा की गई कि ऐसे वीरो और सेनानियों के बलिदान को नगर निगम हमेशा के लिए जीवंत रखने का कार्य करेगा जिनको इतिहास की किताबो ने उचित सम्मान नही दिया। आगामी कार्यकारिणी समिति की बैठक में ऐसे स्वतंत्रता के ऐसे सिपाही जिनके बलिदान को सम्मान नही मिल पाया उनके नाम पर हम मार्गों और चौराहा का नामकरण किया जाएगा।

ज्ञात हो कि 92 वर्ष पूर्व स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास के पन्नो में दर्ज लखनऊ के अमीनाबाद स्थित झंडे वाले पार्क में 18 अप्रैल 1930 को स्वतंत्रता आंदोलन के समय स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के नमक कानून को तोड़कर नमक बनाया था। साथ ही अगस्त 1935 को क्रांतिकारी गुलाब सिंह लोधी भी उस जुलूस में शामिल हुए, जो पार्क में झंडा फहराना चाहते थे। झंडारोहण को रोकते हुए अंग्रेजी सैनिकों ने चारों तरफ से पार्क को घेर लिया था।

गुलाब सिंह लोधी अंग्रेजी हुकूमत के सशस्त्र सेना के डरे बिना ही पार्क में घुस गए और उन्होंने एक पेड़ पर चढ़कर तिरंगा फहराया दिया। उसी वक्त अंग्रेजी हुकुमत के एक सिपाही ने गुलाब सिंह लोधी को गोली मार दी थी और वह शहीद हो गए थे। तभी से इस पार्क का नाम ‘झण्डे वाला पार्क’ पड़ गया, लेकिन इसमें कोई झण्डा नहीं लगाया गया था।

एक कार्यक्रम में इस पार्क में पहुँचे उत्तर प्रदेश के पूर्व महामहिम राज्यपाल आदरणीय श्री राम नाईक ने महापौर संयुक्ता भाटिया को ईस पार्क में एक बड़े राष्ट्रीय ध्वज के स्थापना हेतु प्रेरित किया था, जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा अमीनाबाद स्थित झंडे वाले इस एतिहासिक पार्क की ऐतिहासिकता को नमन करते हुए उक्त पार्क के नाम के अनुरूप दिनाँक 10 फरवरी 2019 में पार्क में 108 फ़ीट ऊंचे तिरंगे को स्थापित किया गया था।

अवगत कराया गया कि हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निम्नलिखित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे:-

1- तिरंगा दौड़ का आयोजन

2- स्कूलों में तिरंगा रक्षा सूत्र कार्यक्रम का आयोजन

3-तिरंगा काव्य एवं साहित्य समारोह का आयोजन

4-महिलाओं के स्वयं सहायता समूह एवं वित्तीय संस्थाओं बैंक इत्यादि के साथ गोष्ठी का आयोजन

5- तिरंगा रंगोली की प्रतिस्पर्धा का आयोजन

6- तिरंगा थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम

7- तिरंगा मेला का आयोजन

8- तिरंगा खेल कूद का आयोजन

9- तिरंगा रैली का आयोजन

10- स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन

आज के इस कार्यक्रम में नगर निगम के मुख्य अभियंता (सिविल)/( विद्युत/यांत्रिक)(आर आर), नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल अधिकारी जोन एक, अन्य वरिष्ठ अधिकारी गण, मा. पार्षदगण, गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे

About reporter

Check Also

शादीशुदा प्रेमिका के साथ बिस्तर में था प्रेमी, सास ने देख लिया तो मार डाला; गिरफ्तार

एटा:  उत्तर प्रदेश के एटा में महिला ने प्रेमी संग मिलकर सास की गला दबाकर ...