Breaking News

यहाँ एक ही घर में मां और दो बच्चों की मर्डर मिस्ट्री ने लोगो के बीच मचाया दहशत का माहौल

हाल ही में जो अपराध का मामला सामने आया है वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र का है। जहाँ एक घर से आज यानी शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीन शव बरामद किए हैं।

इस मामले में यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि घर में ही मां और दो बच्चों की हत्या कर दी गई है। मिली खबर के मुताबिक अब पुलिस इस मामले को दायर करने के बाद इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में बताया कि, ”हरहरपुर किशुनी गांव निवासी मोहम्मद नूर आलम सउदी अरब में काम करता है। नूर आलम की पत्नी रूखसाना और उसक दो बच्चें घर पर रहते थे। गुरुवार रात रूखसाना का पति लगातार फोन कर रहा था, लेकिन कोई फोन उठा नहीं रहा था। इसके बाद नूर आलम ने रूखसाना के भाई को इसकी जानकारी दी। रूखसाना का भाई जब अपनी बहन के घर आया, तब उसने तीनों शवों को एक कमरे में पड़ा देखा।है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।’

इस मामले को यह पहला मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इसके पहले ऐसे जो मामला सामने आए हैं सभी ने लोगों को हैरान किया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने कहा कि, ‘रूखसाना के सिर पर चोट के निशान हैं, जबकि उसके बेटे मोहम्मद मासूम और पुत्री शबाना की गला दबाकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है।’ वहीं आगे पुलिस ने यह भी बताया कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है और अपराधियों को जल्द गिरफ्त में ले लिया जाएगा।

About News Room lko

Check Also

डाॅ अम्बेडकर सामाजिक समानता व मानवता की प्रतिमूर्तिः प्रो आशुतोष सिन्हा

• अवध विवि में डाॅ भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया ...