Breaking News

शरद यादव के निधन से देश को अपूर्णनीय क्षति, उन्होंने कई समाजवादी आन्दोलनों में बढ चढकर हिस्सा लिया- रामाशीष राय

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर एक शोक सभा आयोजित की गयी, जिसमें राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय सहित रालोद नेताओं ने जदयू के पूर्व अध्यक्ष एवं देश के वरिष्ठ नेता शरद यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से प्रार्थना की कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार को अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को परम शान्ति प्रदान करें।

शोक सभा में रालोद प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि शरद यादव के निधन से देश को जो क्षति हुई है, वह अपूर्णनीय है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और सांसद रहते हुए समाज के उत्थान के लिए अनेकों कार्य किये। कई समाजवादी आन्दोलनों में उन्होंने बढ चढ कर हिस्सा लिया और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर आजीवन जनहित के कार्य करते रहे। वह किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के अनुयायियों में से एक थे। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सैनिक आश्रितों को उपलब्ध हो योजनाओं का लाभ- राज्यपाल

शोक सभा में सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, अवध क्षेत्र के संगठन महासचिव चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रमोद शुक्ला, संजय सिंह, अर्पित राय, मनोहर मौर्य आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।

About Samar Saleel

Check Also

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए उतरेटिया एवं सुलतानपुर स्टेशन का निरीक्षण किया 

लखनऊ। मंडल रेल प्रबंधक एसएम शर्मा ने आज मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-सुलतानपुर रेलखंड ...