Breaking News

महाराष्ट्र के ठाणे में पॉवरलूम फैक्टरी की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में एक पॉवरलूम फैक्टरी की एक दीवार गिर गई जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि दुर्घटना शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे कटाई क्षेत्र में स्थित तुकाराम परिसर में हुई.

ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने शुक्रवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि पॉवरलूम फैक्टरी की दीवार का मरम्मत कार्य चल रहा था जो ढह गई. तीन मजदूर उसके नीचे दब गए और चार अन्य घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है. अधिकारी ने कहा कि मृतकों की पहचान मनसुख भाई, रणछोड़ प्रजापति और भगवान जाधव के रूप में की गई है. उन्होंने कहा कि शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

About Aditya Jaiswal

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...